सरसों का साग फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Sarson Ka Saag: सरसों का साग पहली बार बना रहे हैं? स्वाद बिगाड़ सकती हैं ये 3 गलतियां, जानें सही तरीका

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में सरसों का सामग पहली बार बना रहे हैं, तो कुछ छोटी गलतियां इसका स्वाद बिगाड़ सकती हैं। जानें सरसों का साग बनाने का सही तरीका और वे 3 गलतियां, जिनसे आपको बचना चाहिए।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सरसों के साग का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें पालक और बथुआ सही मात्रा में मिलाना जरूरी है।

  • पत्तों को बहुत ज्यादा देर तक तेज आंच पर पकाने से उनका स्वाद और रंग प्रभावित होता है।

  • साग को अच्छी तरह से मथने से उसमें ट्रेडिशनल स्वाद आता है।

Sarson Ka Saag Cooking Tips: सर्दियों में सरसों का साग उत्तर भारत के पसंदीदा पारंपरिक व्यंजनों में शामिल है। इसका असली स्वाद धीमी आंच पर पकाने और सही मसालों के तड़के में छिपा है। अगर आप पहली बार इसे बना रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखने से साग का स्वाद लाजवाब होगा।

सिर्फ सरसों के पत्तों का इस्तेमाल करना

सरसों के पत्तों का स्वाद थोड़ा तीखा और हल्का कड़वा होता है। अगर आप केवल सरसों से साग बनाएंगी, तो इसका स्वाद बहुत तेज बनता है। इसलिए इसमें पालक और बथुआ भी मिलाएं। इससे साग का स्वाद बैलेंस और टेक्स्चर चिकना आता है, जो खाने में क्रीमी स्वाद देता है।

इसके लिए 500 ग्राम सरसों के पत्तों के साथ करीब 200 ग्राम पालक और 100 ग्राम बथुआ मिक्स करें। सभी पत्तों को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें।

पत्तों को तेज आंच पर पकाना

जल्दी साग बनाने के चक्कर में कई लोग पत्तों को तेज आंच पर पकाते हैं। इससे साग का स्वाद और रंग काला हो जाता है। पत्तों को पर्याप्त समय देकर पकाएं, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं। सरसों के साग को पकाने के लिए एक कुकर में सरसों, पालक और बथुआ डालें। साथ में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा पानी मिलाएं। 2-3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद प्रेशर अपने आप निकलने दें।

साग को सही तरीके से न मथना

सरसों के साग की पहचान उसकी गाढ़ी और हल्की दरदरी बनावट से होती है। अगर आप पत्तों को बिना अच्छी तरह मथे ही तड़का लगाकर परोस देंगी, तो इसका दादी-नानी वाला पुराना स्वाद नहीं आएगा। उबले हुए साग को मथनी या मैशर से अच्छी तरह मसल लें। अब 1-2 बड़े चम्मच मक्के का आटा थोड़े पानी में घोलकर साग में मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकने दें।

ऐसे लगाएं स्वादिष्ट तड़का

एक पैन में घी गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें तैयार साग डालकर कुछ मिनट पकाएं। ऊपर से थोड़ा सफेद मक्खन डालकर गरमागरम परोसें।

सरसों के साग का असली मजा मक्के की रोटी, गुड़, सफेद मक्खन और छाछ के साथ आता है। पहली बार बना रही हैं, तो इन सारी चीजों को ऐड कर सकती हैं, इससे एक कंप्लीट पंजाबी थाली तैयार हो जाएगी, जिसका स्वाद लाजवाब होगा।

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया