बालूशाही फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Raksha Bandhan Special: राखी पर घर पर बनाएं बालूशाही, भाई को खिलाएं अपने हाथों की मिठास

Rakhi Special Recipes: रक्षाबंधन पर इस बार भाई को बाजार की मिठाई नहीं, घर पर बनाएं स्वादिष्ट बालूशाही खिलाएं। जानें इस पारंपरिक मिठाई को बनाने का आसान सा तरीका और कुछ खास टिप्स।

रीता राय सागर

Balu Shahi Recipes: रक्षाबंधन पर भाई को अपने हाथों से घर की बनी मिठाई खिलाने का अपना अलग ही आनंद है। अगर इस बार कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाने का मन है, तो बालूशाही ट्राई करें, आपकी राखी बन जाएगी दोगुनी स्पेशल हैं। यह मिठाई त्योहार की थाली में खास लगते हैं और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

बालूशाही के लिए मैदा, घी, दही और चीनी की चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है। ये बड़े ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट व जूसी बनते हैं।

बालूशाही

बालूशाही बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। इसकी खासियत है कि इसे धीमी आंच पर तलने के बाद चाशनी में डुबोया जाता है। ऊपर से पिस्ते की सजावट इसे त्योहार के लिए और आकर्षक बना देती है।

बालूशाही

सामग्री

  • 1¼ कप मैदा

  • 4 बड़े चम्मच घी

  • 6 बड़े चम्मच फेंटा हुआ दही

  • ¼ छोटा चम्मच खाने वाला सोडा

  • 2 कप चीनी

  • 2 बड़े चम्मच दूध

  • 5-6 पिस्ते, बारीक कटे हुए

  • तलने के लिए जरूरत के अनुसार घी

  • चाशनी के लिए 1 कप पानी

बालूशाही बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और खाने वाला सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें घी डालें और उंगलियों की मदद से मैदे में घी को अच्छी तरह रगड़ें। मिश्रण का रूप हल्के ब्रेड के चूरे जैसा हो जाना चाहिए।

  • इसके बाद फेंटा हुआ दही डालें और धीरे-धीरे मिलाते हुए नरम आटा तैयार करें। आटे को बहुत ज्यादा न गूंथें, क्योंकि बालूशाही की खास बनावट बनाए रखने के लिए इसे नरम और हल्का रखना जरूरी है।

  • तैयार आटे को गीले कपड़े से ढककर करीब 45 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आटे को 12 बराबर हिस्सों में बांटें और प्रत्येक हिस्से की गोल लोई बना लें। अब अंगूठे से प्रत्येक लोई के बीच में हल्का गड्ढा बना दें।

  • एक कड़ाही में घी गर्म करें। बालूशाही को तेज आंच पर तुरंत तलने के बजाय धीमी आंच पर धीरे-धीरे तलना बेहतर रहता है। एक बार में 2-3 बालूशाही डालें और उन्हें दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। तैयार बालूशाही को निकालकर अतिरिक्त घी सोखने के लिए कागज पर रखें।

  • अब चाशनी तैयार करें। एक पैन में चीनी और पानी डालकर पकाएं। इसमें 2 बड़े चम्मच दूध डालने से ऊपर आने वाली अशुद्धियां अलग करने में मदद मिल सकती है। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह दो तार की गाढ़ी अवस्था तक पहुंच जाए।

  • आंच बंद करने के बाद तली हुई बालूशाही को चाशनी में डालें और करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि मिठास अच्छी तरह अंदर तक पहुंचे। इसके बाद बालूशाही निकालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर सजाएं।

बालूशाही पारंपरिक मिठाई का स्वाद देती है। भाई को राखी बांधने के बाद घर की बनी मिठाइयों से मुंह मीठा कराना त्योहार के उत्सव को और खास बना देता है।

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल