एक थाली, भारत के 4 राज्यों का स्वाद! राष्ट्रपति भवन की Independence Day दावत के 7 खास व्यंजन

Rashtrapati Bhavan Menu: स्वतंत्रता दिवस के होम रिसेप्शन मेन्यू में एमपी, गोवा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की पाक परंपरा दिखी। इन 7 व्यंजनों के जरिए भारत की संस्कृति और खान-पान की विविधता का पता चलता है।
Rashtrapati bhavan Independence Day menu 7 dishes
राष्ट्रपति भवन मेन्यूफोटो.एआई
Updated on
Patoleo
हल्के मीठे और खुशबूदार पटोलियो को चावल के आटे, नारियल, गुड़ और इलायची से तैयार किया जाता है। इसे हल्दी के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है, जिससे इसमें खास सुगंध आती है। फोटो.सोशल मीडिया
Kodo kheer
कोदो की खीर को कोदो मिलेट, दूध और चीनी या गुड़ से तैयार किया जाता है। इसमें इलायची, केसर और मेवे डालकर स्वाद और खुशबू बढ़ाई जाती है। इसे गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोसा जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
Poha
इंदौर का मशहूर पोहा इस खास मेन्यू का हिस्सा है। इसे जीरावन मसाला, सेव, हरा धनिया, प्याज और अनार के दानों से सजाया जाता है, जिससे इसमें मसालेदार, खट्टा-मीठा और कुरकुरा स्वाद आता है। फोटो.सोशल मीडिया
Khamang Kakadi
खमंग ककड़ी एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन खीरे की सलाद है। इसमें बारीक कटा खीरा, ताजा नारियल, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च और धनिया डाला जाता है। ऊपर से राई का तड़का इसका स्वाद बढ़ाता है। फोटो.सोशल मीडिया
Dodol
दोदोल अपनी गाढ़ी, चिपचिपी और फज जैसी बनावट के लिए जाना जाता है। इसे नारियल के दूध, गुड़ और चावल के आटे से बनाया जाता है, जिससे इसमें कैरेमल जैसी मिठास आती है। फोटो.सोशल मीडिया
Farra
फर्रा छत्तीसगढ़ और बिहार के पारंपरिक डिश में से एक है। इसे चावल के आटे से तैयार किया जाता है और इसमें चना दाल, मसाले और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भाप में पकाया जाता है। फोटो.सोशल मीडिया
Dal Bafauri
बफौरी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक नाश्ता है। इसे भीगी हुई चना दाल को पीसकर मसालों के साथ तैयार किया जाता है और फिर भाप में पकाया जाता है। इसे चटनी के साथ परोसा जाता है। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com