ताजे संतरे के रस और चायपत्ती से तैयार करें खट्टे-मीठे स्वाद वाली ऑरेंज टी।
अदरक, दालचीनी और लौंग डालने से चाय में आएगा हल्का मसालेदार स्वाद और खुशबू।
फ्रेश ऑरेंज से बनी ये चाय शाम को बदलाव के लिए पी सकते हैं।
How to Make Orange Tea: सर्दियों में संतरे का मौसम आते ही इसका इस्तेमाल जूस और सलाद से लेकर कई तरह की डिश बनाने में होने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी संतरे की चाय यानी ऑरेंज टी ट्राई की है?
संतरे के खट्टे-मीठे स्वाद और दालचीनी-अदरक की हल्की खुशबू वाली यह चाय शाम की चाय चेंज के लिए अच्काछा ऑप्शन है। इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं ऑरेंज टी बनाने की आसान रेसिपी।
1 कप पानी
आधा संतरा
आधा छोटा चम्मच चायपत्ती
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा
1-2 लौंग
1 छोटा चम्मच शहद
2-3 पुदीने की पत्तियां
सबसे पहले संतरे को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें। संतरे का गूदा अलग निकालकर उसका रस निचोड़ लें। अब एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें अदरक, दालचीनी और लौंग डालकर 2-3 मिनट उबालें। इसके बाद चायपत्ती डालें और धीमी आंच पर करीब एक मिनट पकने दें। अब गैस बंद करके चाय को थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें ताजा संतरे का रस मिलाएं। चाय को छानकर कप में निकालें। स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं और पुदीने की पत्तियों से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।
संतरे का रस चाय में डालने के बाद उसे दोबारा न उबालें, इससे स्वाद कड़वा हो सकता है।
संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे अच्छी तरह धोएं और बहुत कम मात्रा में डालें।
ज्यादा चायपत्ती डालने से संतरे का स्वाद छुप जाता है।
शहद को उबलती हुई चाय में डालने के बजाय थोड़ी ठंडी होने पर मिलाएं।