खाना खजाना

बारिश के सुहाने मौसम में चाय के साथ 'करेले के क्रिस्पी पकौड़े' का स्वाद लेकर देखें, जानिए इसकी रेसिपी

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: रिमझिम बारिश हो और पकौड़े न बनाए जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। पकौड़े के बिना मानसून बिल्कुल अधूरी है, बिल्कुल अधूरा। यह मौसम ऐसा है जिसमें चाय के साथ पकौड़े का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई किया जाता है। वैसे तो आपने प्याज, पनीर, आलू, गोभी, शिमला मिर्च कई तरह के पकौड़े खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी कड़वे करेले के पकौड़े खाएं हैं। आज आपको करेले के स्वादिष्ट पकौड़े की रेसिपी बताएंगे। यह रेसिपी आपके मानसून का मजा दोगुना कर देगी। तो आइए जानें इसकी रेसिपी-

सामग्री

करेले - 6-7

बेसन - 1 कप

चावल का आटा - 1/2 कप

हरी मिर्च - 4-5 (कटी हुई)

हींग - 1 चुटकी

सरसों का तेल - जरूरत अनुसार

नमक - स्वादानुसार

हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच

गरम मसाला - 1/2 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले करेले के छिलके उतार लें और उन्हें गोल शेप में काट लें।
  • फिर एक बर्तन में चावल का आटा, हल्दी पाउडर, बेसन, हींग, हरी मिर्च, नमक, गर्म मसाला मिलाएं।
  • सारी चीजों को मिक्स करके एक घोल तैयार कर लें। अब कढ़ाई में तेल डालें और उसे गर्म कर लें।
  • काटे हुए करेले के टुकड़े बेसन के घोल में भिगोएं। घोल में अच्छी तरह करेले भिगोएं।
  • तेल गर्म होने के बाद एक-एक करेला उसमें डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
  • जैसे करेला क्रिस्पी हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।
  • आपके क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े बनकर तैयार हैं। चाट मसाला छिड़ककर गर्मा-गर्म चाय के साथ स्वाद लें।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार