साउथ इंडियन डिश उत्तपम की आसान रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया) 
खाना खजाना

Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी

Homemade Uttapam Recipe Healthy Breakfast: अगर आप रोज़ एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर साउथ इंडियन डिश उत्तपम की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करें।

सीमा कुमारी

Healthy South Indian Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट हो, बनाने में आसान हो और दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी भी दे। अगर आप रोज-रोज के पोहा, पराठे या सैंडविच से बोर हो चुके हैं, तो साउथ इंडियन डिश उत्तपम एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है।

 उत्तपम रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • डोसा बैटर- 2 से 3 कप
  • बारीक कटा प्याज- 1 बड़ा
  • बारीक कटा टमाटर- 1 बड़ा
  • बारीक कटी शिमला मिर्च- 1 छोटा
  •  कद्दूकस की हुई गाजर- आधा कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च- 2
  • बारीक कटा हरा धनिया- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या बटर- उत्तपम सेकने के लिए
  • पोडी मसाला- 1 चम्मच

उत्तपम रेसिपी बनाने की विधि

साउथ इंडियन डिश उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कटी हुई सभी सब्जियां एक साथ मिला लें। इस मिश्रण में एक चुटकी नमक और थोड़ा सा सांभर मसाला मिला लें। इससे सब्जियों में फीकापन नहीं रहेगा।

अब एक नॉन-स्टिक या लोहे के तवे को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें। तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एक गीले कपड़े या टिशू पेपर से साफ कर लें।

इसके बाद तवे के बीच में एक बड़ा चमचा भरकर बैटर डालें। ध्यान रहे, उत्तपम डोसे की तरह पतला नहीं होता, यह थोड़ा मोटा रखा जाता है। इसलिए बैटर को बहुत ज्यादा न फैलाएं, बस हल्का सा गोलाकार आकार दें।

अब बैटर फैलाने के तुरंत बाद, तैयार सब्जियों के मिश्रण की एक मुट्ठी इसके ऊपर चारों तरफ अच्छी तरह फैला दें। एक स्पैटुला की मदद से सब्जियों को हल्के हाथों से नीचे की तरफ दबाएं, ताकि वे बैटर में अच्छी तरह सेट हो जाएं और पलटते समय बाहर न गिरें।

अब उत्तपम के किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल या बटर डालें। आंच को धीमा से मध्यम रखें। जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तो इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सब्जियों के हल्का पकने दें और 1-2 मिनट सेकें।

गर्मागर्म उत्तपम को तवे से उतारकर इस पर ऊपर से थोड़ा पोडी मसाला छिड़कें और नारियल की तीखी चटनी, टमाटर-प्याज की कराड़ी चटनी या गरमागरम सांभर के साथ परोसें।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट