गाजर का हलवा फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Gajar Ka Halwa: गाजर का हलवा बिना खोये के, फिर भी उतना ही दानेदार, सर्दियों में इस आसान तरीके से बनाएं

Gajar Halwa Recipe: खोया खत्म हो गया है तो भी गाजर का हलवा बनाने का स्वाद न छोड़ें। दूध, घी और कुछ मेवों से घर पर बनाएं दानेदार गाजर का हलवा। जानें आसान रेसिपी और खास टिप्स।

रीता राय सागर

Highlights:

  • बिना खोये के स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाएं।

  • दूध को अच्छी तरह पकाने से गाढ़ापन आएगा।

  • दानेदार हलवे के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं।

Gajar Halwa Recipe Without Mawa: सर्दियों में गाजर का हलवा हर घर में बनाया जाता है। गाजर, दूध, घी और मेवों से बना गरम-गरम हलवा हर किसी को पसंद आता है। लेकिन कई बार घर पर हलवा बनाते समय खोया उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में आप बिना खोये के भी स्वादिष्ट और दानेदार गाजर का हलवा बना सकते हैं।

इसके लिए आपको अलग से मावा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूध को अच्छी तरह पकाकर ही हलवे में गाढ़ापन और मलाईदार स्वाद लाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 किलो लाल गाजर

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध

  • 5-6 बड़े चम्मच चीनी

  • 4 बड़े चम्मच देसी घी

  • 4-5 इलायची

  • 10-12 काजू

  • 10-12 बादाम

  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश

गाजर का हलवा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इन्हें कद्दूकस कर लें। गाजर को बहुत बारीक न करें, इससे हलवा में टेक्सचर ऐड होगा।

  • एक भारी तले वाली कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें। इससे गाजर की कच्ची महक चली जाएगी।

  • अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर पकने दें। हलवा को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही के तले में न चिपके।

  • जब दूध काफी हद तक सूख जाए और गाजर नरम हो जाए तो इसमें चीनी डालें। इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।

  • अब बचा हुआ घी डालें और हलवे को धीमी आंच पर भूनें। जब दूध और गाजर अच्छी तरह मिल जाएं और हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें कुटी हुई इलायची मिलाएं और घी में कटे हुए काजू और बादाम हल्के सुनहरे होने तक भून लें।

  • तैयार मेवों को हलवे में मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आपका बिना खोये का दानेदार गाजर का हलवा तैयार है। इसे गर्मागर्म परोसें।

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट