एग सूप रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Egg Soup Recipe: एक अंडे से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सूप, सॉफ्ट एग रिबन्स देंगे लाजवाब स्वाद

Egg Drop Soup: अगर आप रोज अंडे, ऑमलेट और भुर्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें एग ड्रॉप सूप। अंडे, कुछ मसालों और वेजिटेबल स्टॉक से बनने वाला यह सूप स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में आसान है।

रीता राय सागर
  • घर पर कम सामग्री से बनाएं एग ड्रॉप सूप।

  • अंडे को धीरे-धीरे डालें, ताकि सूप में पतले रेशे बनें।

  • गर्मागर्म सूप को हरे प्याज और काली मिर्च के साथ परोसें।

Egg Drop Soup Recipe: अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जात है, इसमें सभी 9 अमीनो एस्ट्स मौजूद है। लेकिन अगर आप ऑमलेट, भुर्जी और उबले अंडे से कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो एग ड्रॉप सूप ट्राई करें।

यह सूप खास तौर पर सॉफ्ट और रेशेदार टेक्स्चर के लिए जाना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती।

एग सूप रेसिपी

एग ड्रॉप सूप बनाने के लिए सामग्री

  • 1 अंडा

  • 1½ कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी

  • 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर

  • 1 बड़ा चम्मच ठंडा पानी

  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हरा प्याज

  • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च

  • स्वादानुसार नमक

  • ½ छोटा चम्मच सोया सॉस

एग सूप रेसिपी

एग ड्रॉप सूप बनाने का आसान तरीका

सूप का बेस तैयार करें

सबसे पहले एक पैन में वेजिटेबल स्टॉक डालकर गर्म करें। अगर आपके पास स्टॉक नहीं है, तो पानी में थोड़ा नमक, काली मिर्च और अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां डालकर बेस तैयार किया जा सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सोया सॉस मिलाना चाहें, तो मिला लें। मिश्रण को हल्का उबाल आने तक गर्म करें।

कॉर्नफ्लोर मिलाएं

एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें। ध्यान रखें कि इसमें गांठ न रहें। अब इस घोल को गर्म सूप की रेसिपी में धीरे-धीरे डालते हुए चलाएं। इससे सूप गाढ़ी होगी। इसे कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें।

एग सूप रेसिपी

अंडे से सॉफ्ट रेशे बनाएं

एक कटोरी में अंडा अच्छी तरह फेंट लें। अब सूप को हल्का उबलने दें और चम्मच से धीरे-धीरे गोल घुमाएं। फेंटे हुए अंडे को पतली धार में सूप के अंदर डालें। कुछ ही सेकंड में अंडे की पतली, मुलायम परत बन जाएगी। इसे बहुत तेजी से न चलाएं, वरना अंडे के रेशे टूट सकते हैं। अब अंडे को पूरी तरह पकने दें।

गर्मागर्म परोसें

आखिर में नमक और काली मिर्च डालकर गरमा-गरम एग सूप को परोसें। ऊपर से कटा हुआ हरा प्याज और स्वाद के लिए कुछ बूंदें नींबू की भी मिला सकती हैं।

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

ज्ञानेश कुमार की सैलरी पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कितनी मिलती है CEC को सुविधाएं

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी