गाजर सूप फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Carrot Ginger Soup: सर्दियों में बनाएं गाजर-अदरक का क्रीमी सूप, स्वाद ऐसा कि बार-बार पीने का करेगा मन

Carrot Ginger Cream Soup: सर्दियों में गरमा-गरम गाजर-अदरक का क्रीमी सूप बनाकर पिएं। जानें बिना क्रीम के इसे गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने की आसान रेसिपी।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सर्दियों में गाजर और अदरक से बनाएं हेल्थ से भरपूर गर्मागर्म सूप, जो ठंड के मौसम के लिए अच्छा विकल्प है।

  • बिना क्रीम के भी सूप को दूध और सब्जियों की प्यूरी से गाढ़ा और क्रीमी टेक्सचर दिया जा सकता है।

  • गाजर की हल्की मिठास और अदरक के तीखेपन से तैयार इस सूप को शाम के नाश्ते में पिएं।

Carrot Ginger Soup Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम सूप पीने का मजा ही अलग है। इससे शरीर में गरमाहट बनी रहती है और यह ठंड की मौसमी सब्जियों को डाइट में शामिल करने का अच्छा तरीका है।

इसके लिए आप टमाटर या मिक्स वेज सूप के अलावा गाजर और अदरक का सूप बना सकती हैं। इसमें गाजर की हल्की मिठास और अदरक का तीखापन होता है, जो इसके स्वाद को खास बनाता है। इसे बनाने के लिए क्रीम की भी जरूरत नहीं होती है।

गाजर का सूप बनाने की सामग्री

  • 3 मध्यम आकार की गाजर

  • 1 छोटा प्याज

  • 1 इंच अदरक

  • 2 लहसुन की कलियां

  • 1 छोटा चम्मच मक्खन

  • 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक

  • नमक स्वादानुसार

  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च

  • 2 बड़े चम्मच दूध

गाजर का सूप बनाने का तरीका

सबसे पहले सब्जियां काटें। गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। प्याज, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। इस सूप को मक्खन में बनाएं। इसके लिए पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का सॉफ्ट होने तक भूनें। अब अदरक और गाजर डाल दें।

सभी सब्जियों को 2 मिनट भूनने के बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें। अब इसे ढककर करीब 12-15 मिनट पकाएं, जब तक गाजर नरम न हो जाए।

अब गाजर-अदरक के इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब दोबारा गर्म करें। प्यूरी को पैन में डालें। नमक, काली मिर्च और जरूरत के अनुसार दूध मिक्स करें। सूप को 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। सूप पर ऊपर से थोड़ी काली मिर्च और भुने हुए ब्रेड क्रूटॉन्स डालकर सर्व करें।

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आलू को भी मैस करके डाल सकते हैं। साथ ही इसमें चटपटा स्वाद ऐड करने के लिए नींबू का रस भी डाला जा सकता हैं।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?