केले के कटलेट (फोटो. सोशल मीडिया)  
खाना खजाना

Banana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई

Crispy Banana Cutlet: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो केले के कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हैं। जानिए केले के कटलेट बनाने की आसान रेसिपी टिप्स के साथ।

रीता राय सागर

Banana Cutlet Recipe: क्या आप भी किसी ऐसे स्नैक आइटम की तलाश में हैं, जो स्वाद और सेहत का कॉम्बो का हो। तो आज हम आपको केले से बने एक हेल्दी और टेस्टी कटलेट की रेसिपी बता रहे हैं, जो मीठे और नमकीन स्वाद का बेहतरीन मेल हैं।

इन्हें चाय के समय या पार्टी स्टारर के तौर पर खाया जा सकता है। कम सामग्री और झटपट बनने वाली यह रेसिपी सभी को पसंद आएगी।

कटलेट के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 पके केले (मध्यम आकार के)
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए अतिरिक्त)
  • फ्राई करने के लिए तेल
केले के कटलेट (फोटो. सोशल मीडिया)

स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  • पके हुए केले को छीलें और एक कटोरे में मैश कर लें। अब इसमें उबले हुए मैश किए आलू मिक्स करें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं। मिश्रण को बाइंड करने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स मिक्स करें।
  • एक अच्छा सख्त मिक्स तैयार होगा। इस मिक्स को कटलेट का आकार दें। मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और उन्हें गोल या अंडाकार कटलेट का शेप दें। बाहरी परत को क्रिस्पी करने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स से हल्की कोटिंग करें।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और कटलेट को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।
  • अब इस तैयार कटलेट को पुदीने की चटनी, केचअप या इमली की चटनी के साथ परोसें।
केले के कटलेट (फोटो. सोशल मीडिया)

इसे बनाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

  • मिठास को संतुलित करने के लिए पके लेकिन सख्त केले का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है या मीठे स्वाद को बैलेंस करना हो, तो चिली फ्लेक्स डालें।
  • हेल्दी विकल्प के लिए, शैलो फ्राई करने के बजाय बेक या एयर-फ्राई कर सकते हैं।
केले के कटलेट (फोटो. सोशल मीडिया)

केले के कटलेट न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ज्यादा पके हुए केले का इस्तेमाल करने का एक क्रिएटिव तरीका भी हैं। ये पेट भरने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं, जो अलग-अलग स्वाद आजमाना पसंद करते हैं।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?