आलू चीज पिन व्हील्स फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Aloo Cheese Pinwheels: दिवाली पार्टी में बनाएं आलू चीज पिनव्हील्स, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट

Diwali Snacks Recipe: दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं चटपटे चीजी आलू पिनव्हील्स। आलू और चीज की फिलिंग वाला यह क्रिस्पी स्नैक बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आएगा।

रीता राय सागर

Highlights:

  • आलू और चीज से तैयार करें आसान चटपटे पिनव्हील्स।

  • पिनव्हील्स की शीट बनाने के लिए ब्रेड या मैदे का इस्तेमाल करें।

  • चाय, हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

Aloo Cheese Pinwheels Recipe: दिवाली पर घर में मेहमान आए, तो चाय के साथ कुछ ऐसा परोसने का मन करता है, जो स्वाद में भी अच्छा हो और थोड़ा अलग लगे। हर बार समोसे, कचौरी और पकौड़े बनाने के बजाय इस बार आलू चीज पिनव्हील्स ट्राई करें।

मसालेदार आलू और चीज की स्वादिष्ट फिलिंग से तैयार होने वाला यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा। आप इसे शाम की चाय के साथ परोस सकती हैं या दिवाली पार्टी के स्नैक मेन्यू में शामिल कर सकती हैं।

आलू चीज पिनव्हील्स बनाने के लिए सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस या 1 कप मैदा

  • 2 मध्यम आकार के उबले आलू

  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज

  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ

  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया

  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

  • आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

  • नमक स्वादानुसार

  • 2 बड़े चम्मच मैदा और थोड़ा पानी (स्लरी बनाने के लिए)

  • ब्रेड क्रम्ब्स जरूरत के अनुसार

  • तेल तलने या शैलो फ्राई करने के लिए

सबसे पहले तैयार करेंगे चटपटी आलू की फिलिंग

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अमचूर और नमक मिलाकर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आखिर में कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और एक बार फिर हल्के हाथों से मिलाएं। आपकी चटपटी और चीज वाली फिलिंग तैयार है।

अब तैयार करें पिनव्हील्स का रोल

ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और बेलन की मदद से उन्हें थोड़ा पतला बेल लें। अब एक स्लाइस के किनारे पर दूसरी स्लाइस रखकर हल्का दबाएं, ताकि एक लंबी शीट बन जाए। चाहें तो ब्रेड की जगह मैदे से भी पतली रोटी बनाकर शीट तैयार कर सकते हैं।

तैयार शीट पर आलू और चीज का मिश्रण बराबर फैलाएं। ध्यान रखें कि फिलिंग बहुत मोटी न हो, वरना रोल करते समय बाहर निकल सकती है। अब इसे धीरे-धीरे टाइट रोल कर लें और किनारे पर मैदे की स्लरी लगाकर अच्छी तरह चिपका दें।

रोल तैयार होने के बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे रोल थोड़ा सेट हो जाएगा और काटते समय खुलेगा नहीं। अब चाकू की मदद से इसके छोटे-छोटे गोल टुकड़े काट लें। हर टुकड़े में आलू और चीज की घूमती की लेयर दिखेगी।

गोल्डन और क्रिस्पी होने तक करें फ्राई

अब कड़ाही में तेल गर्म करें और पिनव्हील्स को मध्यम आंच पर तलें। हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक इन्हें पलटते हुए तल लें।

अगर आप कम तेल में बनाना चाहती हैं, तो इन्हें तवे पर थोड़ा तेल लगाकर शैलो फ्राई भी कर सकती हैं। एयर फ्रायर में भी थोड़े तेल की ब्रशिंग करके सुनहरा होने तक बेक कर सकती हैं।

तैयार आलू चीज पिनव्हील्स को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क कर हरी चटनी, टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ गर्मागर्म परोसें।

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट