नेल पेंट (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Festive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्ट

Nail Color Trends: त्योहारों के मौसम में खूबसूरत एथनिक लुक के लिए सही नेल कलर चुनना भी जरूरी है। जानिए इस फेस्टिव सीजन के 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, जो आपके हर इंडियन आउटफिट को स्टाइलिश बना देंगे।

रीता राय सागर

Best Nail Colors For Festivals 2026: भारत में त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि त्योहार से पहले होती हैं कई तरह की तैयारियां। फेस्टिवल अपने लुक को निखारने का भी खास मौका होता हैं।

रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान महिलाएं आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप व मेहंदी से लेकर नेल्स तक को संवारना पसंद करती हैं। आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने हाथों को आकर्षक और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए ट्रेंडिंग नेल कलर्स आपके एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट को खास बना सकते हैं।

क्लासिक रूबी रेड

फेस्टिव सीजन में लाल रंग कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। रेड नेल पॉलिश साड़ी, लहंगा, अनारकली या सूट, हर एथनिक आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाता है। रेड कलर पारंपरिक भारतीय लुक को एलिगेंट और रॉयल टच देता है।

नेल पेंट (फोटो.सोशल मीडिया)

गोल्डन शिमर

गोल्डन शिमर कलर आपके लुक में थोड़ा ग्लैमर ऐड करता है, इसलिए गोल्डन शिमर नेल पॉलिश बेहतरीन विकल्प है। यह खासतौर पर दिवाली, करवा चौथ और शादी के फंक्शन जैसे मौकों पर शानदार दिखती है। गोल्डन टोन सभी रंगों के परिधान के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

नेल पेंट (फोटो.सोशल मीडिया)

डीप प्लम या वाइन

वाइन और प्लम जैसे गहरे शेड्स आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये नेल कलर्स मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक के साथ अच्छे लगते हैं। खासकर सिल्क साड़ी या वेलवेट एथनिक वियर के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक नजर आता है। साथ ही यह एक बोल्ड पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करता है।

नेल पेंट (फोटो.सोशल मीडिया)

न्यूड पीच

जो महिलाएं मिनिमल और क्लासी लुक पसंद करती हैं, उनके लिए न्यूड पीच एक परफेक्ट विकल्प है। यह रंग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और भारी ज्वेलरी या एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट के साथ बैलेंस्ड लुक देता है। यह बेहद क्लासी और पॉलिश्ड लुक क्रिएट करता है।

नेल पेंट (फोटो.सोशल मीडिया)

एमराल्ड ग्रीन

हरा रंग भारतीय त्योहारों में शुभ माना जाता है। एमराल्ड ग्रीन नेल पॉलिश खासकर हरे, सुनहरे या लाल रंग के एथनिक आउटफिट के साथ बड़ी ही सहजता से फिट हो जाता है। तीज, हरियाली तीज और नवरात्रि जैसे अवसरों पर यह रंग आपके पूरे लुक को अलग पहचान दे सकता है।

नेल पेंट (फोटो.सोशल मीडिया)

इन शेड्स से बनाएं दूरी

त्योहारों के मौसम में चटपटे से रंग अधिक फबते हैं। इसलिए इस फेस्टिव सीजन में बेहद फीके ग्रे, नियोन ग्रीन, फ्लोरोसेंट येलो, ब्राउन और अत्यधिक मैट ब्लैक जैसे रंगों से बचना चाहिए। यदि आप क्लासिक और एलीगेंट फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो इनकी बजाय ज्वेल टोन, रेड, गोल्ड, वाइन और न्यूड शेड्स को चुन सकती हैं।

इसके अलावा नेल कलर के शेड्स को चुनते समय सिर्फ ट्रेंड पर फोकस नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी स्किन टोन, आउटफिट के रंग और अवसर का भी ध्यान रखना चाहिए।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान