आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

Perfect Eyeliner Tips: परफेक्ट आई लाइनर लगाने के लिए किसी महंगे ब्रांड के प्रोडक्ट से ज्यादा सही तकनीक की जरूरत होती है। आई लाइनर आंखों को एक डेफिनेशन देता है औऱ उसकी खूबसूरती बढ़ाता है।

रीता राय सागर

Beginners Eyeliner Tips: आंखों के मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है आईलाइनर, जिसे लगाने में कई लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार हाथ कांपने लगते है, कभी एक आंख में ठीक से लग जाता है, तो दूसरी आंख पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें बन जाती है। दोनों आंखों पर एक समान आईलाइनर न लगने से पूरा लुक खराब हो जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप भी पहली स्ट्रोक में ही परफेक्ट लाइनर लगा सकती हैं।

पहले सही आई लाइनर चुनें

अगर आप पहली बार आई लाइनर लगा रही हैं, तो लिक्विड लाइनर की जगह पेन या जेल आई लाइनर चुनें। इनसे पकड़ बेहतर रहती है और लाइन खींचना आसान होता है। मेकअप के शुरुआती स्टेज वालों के लिए यह सही है।

आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

हाथ को हवा में न रखें

आई लाइनर लगाते समय अपनी कोहनी को टेबल पर टिकाएं और छोटी उंगली को गाल पर हल्का-सा सपोर्ट दें। इससे आपका हाथ कांपेगा नहीं और लाइनर की लाइन सटीक लगेगी।

एक लंबी लाइन न खींचें

अकसर हम आई लाइनर को एक ही स्ट्रोक में लगाने की कोशिश करते हैं, इससे वो टेढ़ी-मेढ़ी बन जाती है। ऐसा करने की बजाय आई लिड पर पहले छोटे-छोटे डॉटस बनाएं और फिर बाद में इन्हें जोड़ दें। इससे गलती की संभावना काफी कम हो जाती है।

विंग के लिए टेप या कार्ड का इस्तेमाल करें

परफेक्ट विंग्ड आई लाइनर बनाने के लिए आंख के कोने पर टेप या विजिटिंग कार्ड को तिरछा रखें और उसी दिशा में लाइन खींचें। इससे दोनों आंखों पर एक जैसा विंग बनाना आसान हो जाएगा।

कॉटन बड रखें तैयार

अगर लाइन थोड़ी बिगड़ जाए तो तुरंत मेकअप रिमूवर में कॉटन बड को डॉप करके साफ कर लें। इससे पूरा मेकअप हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

दोनों आंखों पर एक-एक स्टेप करें

एख बार में एक आंख पर आइलाइनर लगाने से बेहतर है कि दोनों आंखों पर एक-एक स्टेर करके आगे बढ़ें। इससे दोनों तरफ का आकार और मोटाई लगभग समान बनेगी।

मस्कारा लगाने से पहले लाइनर लगाएं

आई लाइनर हमेशा मस्कारा से पहले लगाएं। इससे लैशेज बीच में नहीं आएंगी और लाइन ज्यादा साफ दिखाई देगी।

प्रैक्टिस से होगा बेहतर

आई लाइनर लगाने की कला एक दिन में नहीं आती। रोजाना कुछ मिनट अभ्यास करने से हाथ स्थिर होने लगता है और कुछ ही दिनों में लाइनर लगाना आसान हो जाता है।

कैट आई लाइनर

ग्लैमरस लुक के लिए कैट आई लुक ट्राई करें। अपर और लोअर लिड दोनों पर आई लाइनर लगाएं और दोनों को बाहर की ओर खींचते हुए जोड़ लें और विंग बना लें। आई ब्रश से काजल को ब्लेंड कर लें। आईशैडो से आई मेकअप को फिनिशिंग टच दें।

आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

डबल विंग्ड आई लाइनर स्टाइल

डबल विंग्ड आई लाइनर स्टाइल के लिए अपर और लोअर लिड दोनों को विंग्ड लुक दें। अपर लिड का विंग थोड़ा बड़ा और ऊपर की ओर होना चाहिए और लोअर लिड का विंग नीचे की ओर और अपर लिड से थोड़ा छोटा होना चाहिए। साथ ही दोनों विंग्स में थोड़ा-सा गैप होना जरूरी है। ये आई लाइनर लुक बोल्ड और स्टाइलिश लुक देता है।

स्मोकी आई लाइनर

स्मोकी आईज आपको इंस्टेंट ग्लैमर देती हैं और ये बहुत आसान भी है, लेकिन यदि इसे सही से नहीं लगाया गया, तो यह बेहद खराब भी लगता है। लाइनर या काजल लगाने के बाद आंखों के आउटर कॉर्नर पर छोटे एंगुलर ब्रश से लाइनर को स्मज कर दें। अब ग्रे, ब्राउन या ब्लैक कलर का आई शैडो अप्लाई करके अच्छी तरह स्मज कर दें।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात