नए साल पर अंगूर खाने की परंपरा (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

नए साल पर यहां 12 बजते ही खाए जाते हैं 12 अंगूर, जानिए इस खास परंपरा के पीछे

12 Grapes Tradition: 12 अंगूर खाने की रस्म होती है जिसे हर शख्स 12 बजे के बाद निभाता है। यहां पर लोग 12 बजते ही 12 अंगूर खाते है। ऐसा क्यों करते है और क्या है इस परंपरा के पीछे की वजह जानते है।

दीपिका पाल

Spain New Year Tradition: नए साल 2026 की शुरुआत होने में कुछ घंटे बस शेष बच गए है। नए साल के जश्न को बेहद खास बनाने के लिए हर कोई एक से बढ़कर एक तरीके खोजते रहते है। वहीं पर कई जगहों पर नए साल की अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज मनाए जाते है। नए साल पर वैसे तो कई जगहों पर कई रीति-रिवाज मिलते है लेकिन स्पेन की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

यहां पर 12 अंगूर खाने की रस्म होती है जिसे हर शख्स 12 बजे के बाद निभाता है। यहां पर लोग 12 बजते ही 12 अंगूर खाते है। ऐसा क्यों करते है और क्या है इस परंपरा के पीछे की वजह, चलिए जान लेते है इसके बारे में।

जानिए क्या है इस अजीब परंपरा का रहस्य

यहां पर नए साल में 12 बजते ही 12 अंगूर खाने की परंपरा स्पेन में निभाई जाती है। इस देश में खास तौर पर नए साल की रात में इस खास परंपरा से नववर्ष का स्वागत किया जाता है। यहां पर परंपरा के अनुसार रात जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं, लोग एक-एक करके 12 अंगूर खाते हैं. इससे वहां Las doce uvas de la suerte कहा जाता है, जिसका मतलब होता है सौभाग्य के बारह अंगूर. यह नियम बहुत आसान है, जिसमें घड़ी की हर घंटी के साथ एक अंगूर खाना होता है और 12 सेकंड में सभी अंगूर खत्म करने होते हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि, 12 अंगूर साल के 12 महीनों का प्रतीक होते है। इन 12 प्रतीकों में हर महीने के लिए अच्छी किस्मत, खुशियां, प्यार और समृद्धि की कामना की जाती है। कहते है जो व्यक्ति 12 अंगूरों को नियम पूर्वक खा लेता है उसका आने वाला साल बेहतर और कुशल बनता है।

जानिए कब से हुई शुरुआत

यहां पर नए साल पर अंगूर खाने की यह परंपरा स्पेन में साल 1909 की मानी जाती है। कहते है कि, उस दौरान अंगूर की पैदावार इतनी ज्यादा हो गई थी कि किसानों को उन्हें बेचने में मुश्किल होने लगी. तब अंगूर किसान ने मजाक-मजाक में लोगों से कहा कि नए साल पर 12 अंगूर खाओ, सौभाग्य आएगा। इस तरह का मजाक अब परंपरा बन गया है जिसे आज तक इस देश में नए साल के मौके पर निभाया जाता है। स्पेन में नए साल की रात टीवी पर घंटी बजने की आवाज सुनाई देती है और पूरा देश एक साथ अंगूर खाते हुए नजर आता है कई लोग सड़कों पर जश्न मनाते हुए भी अंगूर साथ लेकर चलते हैं यह परंपरा इतनी फेमस है कि नए साल से पहले बाजारों में खास तौर पर 12 अंगूरों के पैकेट भी बिकते हैं।

क्या भारत में भी निभाते है परंपरा

यहां पर इस प्राचीन परंपरा की बात की जाए तो, भारत में भी यह परंपरा तेजी से मनाई जा रही है। यहां पर कई जगहों में 31 दिसंबर की रात पार्टियों में लोग अंगूर की प्लेट सजा कर 12 बजने का इंतजार किया जाता है। कहते है कि, कई लोग हर अंगूर के साथ एक-एक विश भी मांगते हैं। वहीं कई लोग मानते हैं कि हर अंगूर के साथ मन में की गई इच्छा आने वाले साल में पूरी होती है. इस वजह से इस परंपरा को सिर्फ रस्म नहीं बल्कि नए साल की उम्मीद से जुड़ा जश्न माना जाता है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह