Representational Pic 
लाइफस्टाइल

अरब देशों में नजर आया ईद का चांद, जानें किस तारीख को भारत में मनाई जाएगी ईद?

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : ‘ईद उल फितर’ (Eid ul Fitr) यानि कि ‘ईद’ (Eid) के त्यौहार को इस्लाम धर्म के लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। एक माह तक अल्लाह की इबादत वाले माह रमजान के बाद आने वाली ईद हर किसी को खुशी के अलग एहसास से भर देती है। चाहे गरीब हो या अमीर यह त्यौहार हर किसी को अलग खुशी देता है।

मीठी ईद

रमजान के पवित्र महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है।सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यह त्यौहार दुनियाभर में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। बता दें कि ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है, यह दिन रमजान खत्म होने की निशानी भी है।

भारत में कब मनेगी ईद? 

दरअसल, सउदी अरब में इस साल ईद उल फितर का त्यौहार 21 अप्रैल को मनाया जा रहा है, जिसका मतलब देश में इसे 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। क्योंकि भारत में ईद अरब और खाड़ी देशों के ईद मनाने के दूसरे दिन मनाई जाएगी। बाजारों में सेवईयां, मिठाईयों, नए कपड़ों और उपहारों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ है। 

ऐसे मनाया जाता है ईद

ईद वाले दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने से होती है। उसके बाद खुद की सफाई जैसे, गुस्ल और मिस्वाक करना। इसके बाद साफ कपड़े पहनना सबसे साफ फिर उन पर इत्र लगाना और कुछ खाकर ईदगाह जाना। नमाज से पहले फिकरा करना भी जरूरी होता है। ईद की नमाज खुले में ही अदा की जाती है।

जरूरतमंदों की मदद 

सबसे खास बात ये है कि ईदगाह आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इस त्यौहार को मनाने के पीछे का मकसद यह भी है कि ताकि इसके जरिए हम गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। समाज में एक-दूसरे के साथ खुशियां बांट सकें। इसलिए इस दिन गरीबों को जकात भी दी जाती है, ताकि वे भी ईद मना सकें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालिसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल