केक फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Egg VS Eggless Cake: अंडे वाला या एगलेस केक, स्वाद नहीं सेहत के हिसाब से कौन है बेहतर? जानिए पूरा सच

Egg VS Eggless Cake Tips: अंडे वाला केक ज्यादा पौष्टिक होता है या एगलेस? जानिए दोनों केक में चीनी, फैट और कैलोरी में क्या फर्क होता है और सेहत के लिए केक चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रीता राय सागर

Cake And Health: केक का नाम सुनते ही मीठे और सॉफ्ट स्वाद का ख्याल आता है। जन्मदिन हो, त्योहार हो या घर में कोई खास मौका- केक अक्सर खुशी का हिस्सा बन जाता है। लेकिन अगर आप सेहत को लेकर सजग हैं, तो केक चुनते समय एक सवाल जरूर आता है- एग या एगलेस कौन सा केक बेहतर होता है।

सिर्फ अंडा होने या न होने से किसी केक को हेल्दी या अनहेल्दी नहीं कहा जा सकता है। केक में इस्तेमाल होने वाली चीनी, मैदा, बटर, तेल, क्रीम जैसी चीजें भी उसकी पोषण गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।

अंडे वाला केक क्यों है बेहतर?

अंडा प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी और कुछ जरूरी फैट का सोर्स होता है। इसलिए जब केक में अंडे का इस्तेमाल होता है, तो उसमें इन पोषक तत्वों की थोड़ी मात्रा भी मौजूद होती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि केक को प्रोटीन का अच्छा स्रोत मान लिया जाए। केक मुख्य रूप से एक मिठाई ही है।

एगलेस केक क्या सच में हल्का होता है?

बिना अंडे वाला केक उन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प है, जो अंडा नहीं खाते या किसी व्यक्तिगत कारण से इससे बचते हैं। इसमें अंडे की जगह दूध, दही, कंडेंस्ड मिल्क, तेल या अन्य सामग्री इस्तेमाल की जा सकती है, केक का एगलेस होने का मतलब यह नहीं है कि वह कम कैलोरी वाला है। एक एगलेस केक में प्रति 100 ग्राम लगभग 362 कैलोरी और 38 ग्राम चीनी हो सकती है।

असली फर्क चीनी और क्रीम से पड़ता है

केक को ज्यादा कैलोरी वाला बनाने में सिर्फ अंडे की भूमिका नहीं होती। मैदा, चीनी, बटर, तेल और खासकर क्रीम की मात्रा भी जरूरी है। कई एगलेस केक में स्वाद और बनावट बनाए रखने के लिए एक्स्ट्रा फैट या मीठी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए केवल एग या एगलेस देखकर फैसला करने के बजाय पूरी रेसिपी और मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।

वजन और सेहत का ध्यान है तो कौन सा चुनें?

अगर दोनों विकल्पों में समान मात्रा में चीनी, मैदा और क्रीम इस्तेमाल हुई है, तो अंडे वाला केक प्रोटीन और कुछ पोषक तत्वों के मामले में थोड़ा आगे हो सकता है। इसलिए केक चुनने का सबसे बेहतर तरीका कम चीनी, कम क्रीम और संतुलित मात्रा में फैट होना है।

तो कौन सा केक ज्यादा हेल्दी है?

कोई भी केक अपने आप में हेल्दी फूड नहीं है। अंडे वाला केक पोषण के मामले में थोड़ा बेहतर हो सकता है, लेकिन इससे वह रोज खाने वाली पौष्टिक चीज नहीं बन जाता। वहीं एगलेस केक भी कभी-कभार खाई जाने वाली मिठाई के रूप में ठीक है।

छात्रों के बाद अब CRPF जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम, जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा