लाइफस्टाइल

चौंकिए मत, बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय बनाएं 'मिनी गुलाब जामुन', जानिए रेसिपी

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

अगर आपके घर में भी ज्यादा रोटी बच जाती है और आप उसे बर्बाद नहीं करना चाहतीं। तो बासी रोटी से नाश्ता बनाकर तैयार कर सकती हैं। बची हुई रोटियों से आप सॉफ्ट और टेस्टी मिनी गुलाब जामुन बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानें इसकी रेसिपी के बारे में

सामग्री  

  • चीनी -  2 कप
  • पानी - 2 कप
  • हरी इलायची - 2-3
  • केसर - 1 चम्मच
  • बची हुई रोटियां - 2
  • गेहूं का आटा - 2 चम्मच
  • गर्म दूध - 1/2 कप
  • मिल्क पाउडर - 1/2 कप
  • घी - 2 टेबलस्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1 चुटकी
  • तेल - जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले आप चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी, पानी, हरी इलायची और केसर मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से उबाल आने तक पकाएं और इसके बाद गैस को हाई करके पका लें। ध्यान रखें कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न हो।

इसके बाद बची हुई रोटी को तोड़कर मिक्सर में डाल लें। फिर इससे पाउडर तैयार कर लें।

पाउडर में थोड़ा सा आटा मिलाएं और एक बर्तन में निकाल लें।

इस पाउडर में गर्म दूध में मिलाएं और डो तैयार कर लें। डो में मिल्क पाउडर, नमक, घी, बेकिंग पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं।

अगर डो ड्राई है तो उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसके बाद हाथों में घी लगाकर डो को सॉफ्ट कर लें।

इसके बाद तैयार डो बर्तन में डालकर गिला कपड़ा लेकर ढक लें।  5-10 मिनट के बाद डो से छोटे-छोटो गोलाकार में गोलियां बना लें।

ऐसे ही सारे डो से गोलियां बना लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें तैयार गोलियां डालकर ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

ध्यान रहे कि गुलाब जामुन को धीमी आंच पर पकाएं। जैसे सारे गुलाब जामुन ब्राउन हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें।

सारे तैयार गुलाब जामुन चाशनी में डालें। ध्यान रखें कि चाशनी थोड़ी गर्म हो ।

आपके टेस्टी मिनी गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं। गर्मागर्म सर्व करें।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद