वर्ल्ड रेबीज डे फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

World Rabies Day: कुत्ते के काटने के बाद ये 5 गलतियां न करें, वरना बढ़ सकता है रेबीज का खतरा

Dog Bite First Aid: कुत्ते के काटने के बाद घाव पर घरेलू उपचार करना या रेबीज का टीका टालना भारी पड़ सकता है। जानें कुत्ते के काटने के बाद कौन-सी 5 गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

रीता राय सागर

Dog Bite Treatment: कुत्ते के काटने या नोंचने के बाद घबराहट में लोग कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घाव और रेबीज के जख्म को बढ़ा सकती हैं। सबसे जरूरी है कि घाव को तुरंत सही तरीके से साफ किया जाए और बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह ली जाए। रेबीज से बचाव के लिए समय पर दी जाने वाली पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफाइलेक्सिस बेहद महत्वपूर्ण है।

घाव पर कोई जलन पैदा करने वाली चीज न लगाएं

कुत्ते के काटने के बाद कुछ लोग घाव पर हल्दी, चूना, तेल या दूसरे घरेलू नुस्खे लगाने लगते हैं, ऐसा करने से बचें। WHO घाव पर हल्दी, पौधों के रस, एसिड या अन्य जलन पैदा करने वाले पदार्थ को न लगाने की सलाह देती है। इसके बजाय घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

घाव को सिर्फ पानी से हल्का-सा धोकर न छोड़ें

WHO के अनुसार संभावित रेबीज एक्सपोजर में घाव को साबुन या डिटर्जेंट और खूब पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। अगर साबुन उपलब्ध न हो तो पानी से लगातार और अच्छी तरह धोएं। यह रेबीज से बचाव की पहली जरूरी प्रक्रिया है।

पालतू कुत्ता समझकर वैक्सीन को न टालें

सिर्फ यह देखकर कि कुत्ता पालतू है, खुद से यह तय न करें कि रेबीज का खतरा नहीं है। कुत्ते के काटने के बाद डॉक्टर के पास जाएं, तो काटने की जगह, घाव की गंभीरता, जानवर की स्थिति और उसके वैक्सीनेशन की जानकारी जरूर दें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर रेबीज वैक्सीन और अन्य पोस्ट-एक्सपोजर उपचार की सलाह देते हैं।

डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें

कुत्ते के काटने के बाद इंतजार न करें कि घाव ठीक हो जाएगा या रेबीज के लक्षण दिखाई देंगे, तब जाएंगे। रेबीज के लक्षण शुरू होने तक बीमारी घातक हो जाती है, जबकि समय पर उचित पोस्ट-एक्सपोजर से इसे रोका जा सकता है। इसलिए घाव धोने के बाद जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करें।

खुद से घाव को बंद करने की कोशिश न करें

घाव को दबाकर पट्टी बांधना या खुद से बंद करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। WHO संभावित रेबीज एक्सपोजर में घाव को साफ करने के बाद बिना डॉक्टरी सलाह के ड्रेसिंग या पट्टी से ढकने से बचने के लिए कहता है। अगर घाव में टांके लगाने की जरूरत हो, तो यह डॉक्टर द्वारा उचित घाव की सफाई और जरूरत पड़ने पर रेबीज इम्युनोग्लोब्युलिन देने के बाद किया जाता है।

कुत्ते के काटने पर तुरंत क्या करें?

सबसे पहले घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोएं। उपलब्ध हो तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार पोविडोन-आयोडीन जैसे उपयुक्त एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं, ताकि रेबीज, पीईपी और टिटनेस से जुड़े उपचार किया जा सके।

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी