इस तरह रखें ऊनी कपड़ों का ख्याल 
लाइफस्टाइल

ऊनी कपड़ों पर आ जाते हैं रोएं? हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर सही तरीके से ऊनी कपड़ों की देखभाल और रख रखाव न हो, तो कुछ ही समय में पुराने हो जाते हैं और रोएं निकल आते हैं। ऐसे में घर पर ही कुछ टिप्स को अपनाकर कपड़ों से रोएं निकाले जा सकते हैं।

सीमा कुमारी

Woolen Clothes Fuzz Remove Tips:सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में बदलाव करने के साथ ऊनी कपड़े भी पहनते हैं। अगर सही तरीके से इनकी देखभाल और रख रखाव न हो, तो कुछ ही समय में पुराने हो जाते हैं और रोएं निकल आते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि पहली वॉश के बाद ही ऊनी कपड़े पर रोएं आ जाते हैं, जिससे इन कपड़ों की चमक जल्दी ही खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के कुछ आसान टिप्स

विनेगर का इस्तेमाल करें

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कभी भी ऊनी कपड़ों को अन्य कपड़ों के साथ बिल्कुल भी न धोएं। इन्हें हमेशा अलग ही धोएं और फिर धुलने के बाद रोएं वाले विंटर क्लॉथ्स को आधी बाल्टी पानी में एक बड़े ढक्कन विनेगर डालकर उसमें कुछ देर के लिए भिगोकर छोड़ दें। एक घंटे बाद इसे रब करके धो लें और सुखाएं। रोएं बहुत ही आसानी से निकल जाएंगे।

लिंट रिमूवर का इस्तेमाल करें

रोएं हटाने के लिए एक टूल आता है, जिसे लिंट रिमूवर कहते हैं। बाजार से लिंट रिमूवर ले आएं और उसकी मदद से आसानी से गर्म कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं।

मास्किंग टेप से हटाएं

रोएं वाले कपड़ों पर मास्किंग टेप लगाएं और फिर हाथों की थपकी से इसे अच्छे से कपड़ों पर चिपका दें और इसे झटके से खींचे। ऐसा करने से उस जगह के रोएं आसानी से निकल जाएंगे। ऐसे ही जहां रोएं हों, वहां-वहां टेप लगाएं और खींच लें।

कंघी का उपयोग करें

रोएं निकालने के लिए आप किसी मीडियम साइज कंघी को लें। ऊनी कपड़े को फैला लें और कंघी को ऊपर से नीचे की तरफ चलाएं। आसानी से रोएं स्वेटर या कार्डिगन से बाहर आ जाएंगे।

प्यूमिक स्टोन

आमतौर पर त्वचा की सफाई के लिए लोग प्यूमिक स्टोन का उपयोग करते हैं। लेकिन इससे आप ऊनी कपड़ों के रोएं का भी साफ कर सकते हैं। स्वेटर पर प्यूमिक स्टोन को धीरे धीरे रब करके आसानी से रोएं निकाले जा सकते हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z