स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान

DIY Skincare Risk: घर पर स्किन केयर करना भले ही बजट फ्रेंडली और आसान लगता हो, लेकिन इशके कई सारे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आम घरेलू नुस्खे स्किन टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रीता राय सागर

Skincare Mistakes: नींबू और शहद वाले फेस पैक से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले आसान घरेलू नुस्खों तक लोग इसे अपना रहे हैं। कई लोग जल्दी, नेचुरल और सस्ते ब्यूटी ट्रीटमेंट के तौर पर इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेकिन हर बार हर उपाय आपके चेहरे के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई ऐसे होम मेड फेसपैक या मास्क होते हैं, जो हमारे स्किन को लंबे समय में नुकसान पहुंचाते हैं।

स्किन बैरियर को न होने वाला नुकसान

हमारा स्किन बैरियर शरीर की सुरक्षा की पहली परत है। यह जलन पैदा करने वाली चीजों को बाहर रखता है और नमी को अंदर बनाए रखता है। बेकिंग सोडा, एसेंशियल ऑयल और खुरदरे स्क्रब का इस्तेमाल करने से यह सुरक्षात्मक परत हट सकती है। जब स्किन बैरियर टूट जाता है, तो स्किन अधिक संवेदनशील हो जाता है। इससे स्किन में ड्राईनेस और इन्फेक्शन भी हो सकता है। डैमेज होने के बाद स्किन का पूरी तरह ठीक होना बहुत मुश्किल होता है। इसे ठीक होने में महीने लग सकते हैं।

नेचुरल इंग्रेडिएंट से केमिकल बर्न

कोई भी प्रोडक्ट इसलिए अच्छा नहीं हो जाता है कि वो नेचुरल है और न ही उसे सीधे चेहरे पर लगाना सही है। नींबू का रस, एप्पल साइडर विनेगर, लहसुन और हल्दी कुछ ऐसे घरेलू इंग्रेडिएंट्स हैं जिनका इस्तेमाल अक्सर किया जाता है, लेकिन ये बहुत ज्यादा एसिडिक होते हैं। अगर आप अपनी त्वचा को इनके संपर्क में बहुत देर तक रखते हैं, तो आपको केमिकल बर्न, लालिमा, छाले और पिगमेंटेशन (दाग-धब्बे) की समस्या हो सकती है। कई लोग शुरू में होने वाली झुनझुनाहट को इस बात का संकेत समझते हैं कि उपाय काम कर रहा है, जबकि असल में यह सिर्फ एक चेतावनी होती है कि आप इस सामग्री का इस्तेमाल अपनी स्किन पर न करें।

फोटोसेंसिटिविटी और काले धब्बे

कुछ घरेलू उपचार त्वचा को धूप के प्रति अधिक संवेदनशील बना देते हैं। सिट्रस मास्क, एसेंशियल ऑयल और घर पर किए जाने वाले पीलिंग ट्रीटमेंट से फोटोसेंसिटिविटी हो सकती है। इसका मतलब है कि थोड़ी देर के लिए भी धूप में निकलने से टैनिंग, सनबर्न या जिद्दी काले धब्बे हो सकते हैं।

बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन

घर पर बने स्किन केयर प्रोडक्ट्स में प्रिजर्वेटिव्स न होने के कारण वे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं, भले ही उन्हें फ्रिज में स्टोर करके रखा जाए। इससे बैक्टीरिया या फंगस सीधे त्वचा के संपर्क में आ सकते हैं। जिनके स्किन पर पहले से ही मुँहासे हो या कहीं से कटी हो, उन स्किन पर इससे इन्फेक्शन मुँहासे बिगड़ने, रैशेज, खुजली या दर्दनाक घाव का रूप ले सकती है।

हर घरेलू नुस्खा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन स्किनकेयर एक ऐसी प्रक्रिया है, जो हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती। पैच टेस्ट करना, मात्रा का ध्यान रखना और अपनी स्किन टाइप को समझना बहुत जरूरी है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी