Decluttering Tips For Home: हम में से कई लोग इस उम्मीद में अनाव्श्यक चीजों को जमा कर लेते हैं कि कभी न कभी ये चीजें काम आएंगी। इसके उल्ट घर में अनावश्यक चीजें जमा हो जाती हैं- पुराने कपड़े, टूटे हुए सामान, किताबें जो कभी नहीं पढ़ी गईं या कुछ भी जो अब काम का नहीं।
ये छोटी-छोटी चीजें भले ही आपको परेशान न करें, लेकिन घर में क्लटर बढ़ने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। निगेटिव एनर्जी का सीधा असर आपके मूड, काम करने की क्षमता और स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर घर में जगह-जगह चीजें बिखरी हों, तो मन हल्का नहीं रहता और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। इसलिए घर को साफ-सुथरा रखना सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक शांति के लिए भी जरूरी है।
घर में क्लटर होने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जब चीजें बिखरी होती हैं, तो मन शांत नहीं रहता और तनाव बढ़ता है। ऑफिस से लौटने के बाद अगर घर अव्यवस्थित दिखे, तो थकान और चिंता और बढ़ जाती है। बच्चों का ध्यान भी बंटता है और पढ़ाई या खेल में मन नहीं लगता। क्लटर सिर्फ दिखावट का मामला नहीं है, यह सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
एक ही दिन में पूरे घर को साफ करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में एक समय में एक ही जगह की अच्छे से सफाई करें किस दिन घर का कौन सा हिस्सा साफ करना हैं, उसके लिए तारीख और समय तय करें। सफाई करते समय जो चीज काम की है उसे उसकी जगह पर रखें और जो काम की नहीं है उसे दान कर दे, फेंक दे या बेच दें। इस तरह आप अपने घर की सफाई अच्छे से कर सकते है।