लंबे बाल (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Long Hair Tips: बालों में लगाएं दही के साथ ये 1 चीज, बुढ़ापे तक बाल रहेंगे जड़ से काले और मजबूत!

Homemade Curd Hair Mask: आजकल खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण बालों का झड़ना, सफेद होना और कमजोर होना आम समस्या बन गई है। ऐसे में दही बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।

प्रीति शर्मा

Curd For Hair Care: हर महिला का सपना होता है घने, काले और रेशमी बाल, लेकिन प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी महंगे हेयर स्पा से थक चुकी हैं तो रसोई में रखी दही और प्रकृति की देन मेहंदी का यह कॉम्बिनेशन आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

दही और मेहंदी का हेयर पैक सदियों पुराना नुस्खा है, जिसे आज के समय में लोग भूलते जा रहे हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है और डैंड्रफ को जड़ से खत्म करता है। वहीं मेहंदी बालों को न केवल एक खूबसूरत प्राकृतिक रंग देती है बल्कि यह एक बेहतरीन कंडीशनर का भी काम करती है। जब इन दोनों को मिलाया जाता है तो यह बालों के लिए सुपर फूड बन जाता है।

कैसे तैयार करें ये हेयर पैक

  • एक लोहे की कढ़ाई या कांच के बर्तन में अपनी बालों की लंबाई के अनुसार मेहंदी पाउडर लें।
  • इसमें पर्याप्त मात्रा में ताजा दही मिलाएं ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए।
  • बेहतर पोषण के लिए आप इसमें एक चम्मच नारियल का तेल या नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
  • इस मिश्रण को कम से कम 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।

लगाने का सही तरीका

अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और जड़ से लेकर सिरों तक इस पैक को अच्छी तरह लगाएं। इसे लगभग 1 से 2 घंटे तक सूखने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। ध्यान रहे कि उस दिन शैम्पू का इस्तेमाल न करें अगले दिन ऑयलिंग करने के बाद ही बालों को धोएं।

मिलेंगे ये शानदार फायदे

कंडीशनिंग और शाइन: यह पैक बालों के क्यूटिकल्स को सील करता है जिससे बाल शीशे की तरह चमकने लगते हैं और उलझना बंद हो जाते हैं।

हेयर ग्रोथ में मददगार: दही और मेहंदी का मिश्रण स्कैल्प के पीएच लेवल (pH level) को संतुलित करता है जिससे बालों का झड़ना रुकता है और ग्रोथ तेजी से होती है।

सफेद बालों से छुटकारा: अगर आप समय से पहले सफेद होते बालों से परेशान हैं तो यह पैक उन्हें नेचुरल ब्राउन शेड देगा और आगे सफेद होने से रोकेगा।

डैंड्रफ का खात्मा: दही के एंटी-फंगल गुण स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ को पूरी तरह साफ कर देते हैं।

बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स में अमोनिया और अन्य हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो लंबे समय में बालों को डैमेज करते हैं। दही और मेहंदी का यह देसी पैक पूरी तरह सुरक्षित है और हर हेयर टाइप के लिए असरदार है। इसे महीने में दो बार इस्तेमाल करें और फर्क खुद महसूस करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा