पुराने स्वेटर से घर में काम की चीजें बनाती महिला (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

बेकार समझकर फेंक रहे हैं पुराना स्वेटर? ये स्मार्ट देसी जुगाड़ जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Reuse of Old Sweaters: सर्दियों के बाद अक्सर पुराने या फटे स्वेटर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और देसी जुगाड़ से इन्हें दोबारा काम का बनाया जा सकता है।

प्रीति शर्मा

DIY Home Hacks: बदलते फैशन के दौर में हर साल नए कपड़े खरीदना तो आसान है लेकिन पुरानी यादों और कपड़ों को सहेजना एक कला है। अक्सर ऊन खराब होने या डिजाइन पुराना होने पर हम स्वेटरों को रिजेक्ट कर देते हैं। लेकिन जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल के इस दौर में पुराने स्वेटरों को रीयूज करने के कुछ ऐसे जादुई तरीके सामने आए हैं जो न केवल आपके पैसे बचाएंगे बल्कि आपके घर को एक यूनिक लुक भी देंगे।

सर्दी का मौसम खत्म होते ही हम अक्सर पुरानी और ढीली हो चुकी स्वेटरों को अलमारी के कोने में डाल देते हैं या फेंक देते हैं। लेकिन इनको फेंकने की जगह आप कई तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही देसी जुगाड़ जो आपके पुराने स्वेटर को फिर से नया बना देंगे।

बाजार जैसे महंगे डेकोरेटिव कुशन

अगर आपका स्वेटर बीच से ठीक है लेकिन आस्तीनें खराब हो गई हैं तो इसे चौकोर काटकर अंदर रुई भरें और किनारों को सिल दें। यह आपके सोफे को एक विंटेज और कोजी लुक देगा। बाजार में ऐसे वूलन कुशन कवर्स की कीमत 500 से 1000 रुपए के बीच होती है।

सर्दियों के लिए DIY दस्ताने और मोजे

पुराने स्वेटर की आस्तीन को काटकर आप आसानी से फिंगरलेस ग्लव्स बना सकते हैं। बस अंगूठे के लिए एक छोटा सा छेद छोड़ें और किनारों को मोड़कर सिल लें। इसी तरह आस्तीन के निचले हिस्से को काटकर आप स्टाइलिश लेग वार्मर्स भी तैयार कर सकते हैं।

पुराने स्वेटर का दोबारा इस्तेमाल (सौ. एआई)

पेट्स के लिए कम्फर्टेबल स्वेटर

अगर आपके पास छोटा डॉगी या बिल्ली है तो पुरानी स्वेटर की एक आस्तीन उनके लिए परफेक्ट बॉडी-वार्मर बन सकती है। यह उन्हें ठंड से भी बचाएगा और देखने में बेहद क्यूट लगेगा।

वाइन बोतल कवर या गिफ्ट रैपिंग

किसी को गिफ्ट देना हो या घर में बोतलों को सजाना हो स्वेटर के बुने हुए टेक्सचर का इस्तेमाल बॉटल कवर के रूप में करें। ऊपर से एक रिबन बांध दें यह एक प्रीमियम लुक देगा।

पुराने ऊन से घर की सफाई

अगर स्वेटर बहुत ज्यादा फट गया है तो ऊन के रेशे धूल सोखने में माहिर होते हैं। इसे टुकड़ों में काटकर आप लैपटॉप स्क्रीन, टीवी या कांच की सफाई के लिए डस्टर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगली बार जब आप अलमारी साफ करें तो कैंची उठाने से पहले अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करें। यह न केवल किफायती है बल्कि पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक छोटा सा कदम भी है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग