कोलेजिन रिच फूड फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Collagen Boosting Foods: कोलेजिन बढ़ाना है तो डाइट में शामिल करें ये 11 चीजें, स्किन को मिलेगा फायदा

Collagen Rich Foods: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजिन प्रोडक्शन कम हो जाता है। इससे स्किन टाइटनेस प्रभावित होता है। अच्छी डाइट के जरिए प्रोटीन, विटामिन C और मिनरल्स से शरीर में कोलेजिन बढ़ता है।

रीता राय सागर

Highlights:

  • कोलेजिन शरीर में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूती देता है।

  • विटामिन C, प्रोटीन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व शरीर में नेचुरली कोलेजिन बनाने के लिए जरूरी हैं।

  • आंवला, संतरा, अंडे, दाल, नट्स, मछली और हरी सब्जियां डाइट में शामिल करें।

Collagen For Skin: कोलेजिन शरीर में पाया जाने वाला सबसे प्रमुख स्ट्रक्चरल प्रोटीन है। यह त्वचा को मजबूती और लचीलापन देता है और साथ ही हड्डियों, टेंडन, लिगामेंट्स और कार्टिलेज को भी सहारा देता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजिन प्रोडक्शन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा ज्यादा धूप, धूम्रपान, नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल भी कोलेजिन को प्रभावित करता है।

आइए जानते हैं ऐसी 11 चीजों के बारे में जिन्हें खाने में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

1. आंवला

आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है। विटामिन C शरीर में कोलेजिन के निर्माण के लिए जरूरी होता है। इसे चटनी, सलाद, मुरब्बा, जूस या फल के रूप में खा सकते हैं।

2. संतरा और नींबू

संतरा, मोसंबी और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। यह पोषक तत्व कोलेजिन बनाने के साथ शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाते हैं।

3. अंडे

अंडे में गुड क्वालिटी प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर को कोलेजिन सहित दूसरे जरूरी प्रोटीन बनाने के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स देते हैं।

4. मछली

मछली प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। कुछ मछलियों के स्किन और बोनस में प्राकृतिक कोलेजिन भी पाया जाता है। इसे संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

5. चिकन

चिकन में प्रोटीन और कोलेजिन बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं। खासकर चिकन के कनेक्टिव टिश्यू में कोलेजिन मौजूद होता है।

6. दाल और बीन्स

शाकाहारी लोगों के लिए दाल, राजमा, छोले और बीन्स प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं। ये शरीर को कोलेजिन बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड उपलब्ध कराते हैं।

7. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सिडेंट पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें नियमित डाइट में शामिल करना स्किन हेल्थ के लिए अच्छा है।

8. टमाटर

टमाटर में विटामिन C और लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। लाइकोपीन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान को कम करता है।

9. बादाम और दूसरे नट्स

बादाम, अखरोट और काजू में प्रोटीन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ये शरीर में कोलेजिन बनने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं।

10. बीज

कद्दू के बीज, तिल और सूरजमुखी के बीज जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं। इनका सीमित मात्रा में सेवन डाइट को पोषक बनाता है।

11. बोन ब्रॉथ

चिकन बोन्स को लंबे समय तक उबालकर तैयार किए गए बोन ब्रॉथ में कोलेजिन से मिलने वाले प्रोटीन और अमीनो एसिड पाए जाते हैं।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा