बटर गार्लिक नान 
लाइफस्टाइल

क्यों खास है बटर गार्लिक नान? अपने स्वाद और पॉपुलैरिटी से कैसे बनाई इंटरनेशनल पहचान

हाल ही में ग्लोबल फूड गाइड Taste Atlas ने दुनिया की 50 बेस्ट ब्रेड की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की एक सबसे पॉपुलर रोटी यानि बटर गार्लिक नान ने जगह बनाई है इस खास उपलब्धि से हर भारतीय का मन उत्साह से भर गया है।

दीपिका पाल

Butter Garlic Naan: भारतीय खाने की एक अलग ही पहचान है जहां पर एक से बढ़कर डिशेज केवल भारत ही नहीं दुनिया में स्थान रखती है। आज भारत के लिए रसोई का स्वाद इंटरनेशनल रसोई में छाया है। यहां पर हाल ही में ग्लोबल फूड गाइड Taste Atlas ने दुनिया की 50 बेस्ट ब्रेड की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की एक सबसे पॉपुलर रोटी यानि बटर गार्लिक नान ने जगह बनाई है इस खास उपलब्धि से हर भारतीय का मन उत्साह से भर गया है। जानिए क्या है Taste Atlas की रैंकिंग और कैसे तैयार होती है यह पॉपुलर रोटी।

Taste Atlas Ranking के बारे में जानिए

आपको बताते चलें कि, यहां पर हम Taste Atlas के काम को समझें तो, यह एक तरह का ग्लोबल फूड गाइड है, जो दुनिया भर के खाने-पीने की चीज़ों को उनकी पॉपुलैरिटी और टेस्ट के आधार पर रैंकिंग देता है। यहां पर दुनियाभर के कई फूड्स की टेस्टिंग की जाती है इसके अलावा पब्लिक रिव्यू के आधार पर रेटिंग दी जाती है. इस बार Taste Atlas ने दुनियाभर की टॉप 50 ब्रेड्स की लिस्ट जारी की, जिसमें भारतीय बटर गार्लिक नान नंबर 1 बनी हैं।

कैसी होती है बटर गार्लिक नान और कैसे बनाएं

यहां पर बटर गार्लिक नान की खासियत जानें तो, यह अपनी सॉफ्ट और फ्लेकी टेक्सचर, बटर की मलाईदार परत और गार्लिक की लाजवाब खुशबू के लिए जानी जाती है और खाने के स्वाद में भी बेहतरीन है। तंदूर में पकाई गई ये ब्रेड हर तरह की ग्रेवी और करी के साथ बेहतरीन लगती है। इसे बनाने के लिए मैदा, दही, दूध, यीस्ट या बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये सॉफ्ट और हल्की फ्लफी बनती है।

इसे बेलकर तंदूर में पकाया जाता है और ऊपर से मक्खन और लहसुन की लेयर लगाई जाती है। वहीं पर यही चीज इसे एक बेहतरीन टेस्ट और खुशबू देती है. आप इसे वेज से लेकर नॉनवेज डिशेज के साथ भी खा सकते हैं. इसका टेस्ट आपके मुंह में हमेशा के लिए बस जाएगा।

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद