(कांसेप्ट फोटो सौ. सोसल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

‘ब्रेन डेड' युवक ने बचाई 6 लोगों की जान! जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किए जाएंगे किडनी, फेफड़े और दिल

राजस्थान में एक ‘ब्रेन डेड' युवक के विभिन्न अंगों से कम से कम छह लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। युवक के महत्वपूर्ण अंगों को रविवार को झालावाड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर और जयपुर लाया गया।

शिवानी मिश्रा

जयपुर : राजस्थान में एक ‘ब्रेन डेड' युवक के विभिन्न अंगों से कम से कम छह लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। युवक के महत्वपूर्ण अंगों को रविवार को झालावाड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर और जयपुर लाया गया। राज्य में शायद ये पहली बार है जब जयपुर और जोधपुर में प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए अंगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया।

झालावाड़ जिले के मानपुरा पीपाजी निवासी विष्णु प्रसाद हाथापाई में घायल हो गए थे। चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा दान किए गए अंगों को जोधपुर और जयपुर लाया गया। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा कि एक किडनी, दो फेफड़े और हृदय जयपुर में जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किए जाएंगे, जबकि एक किडनी और लिवर जोधपुर में प्रत्यारोपित किए जाएंगे।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 'ऑर्गन बॉक्स'

https://navbharatlive.com/lifestyle/food बता दें कि झालावाड़ से अंगों को लेकर एक हेलीकॉप्टर जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंचा। इसके साथ ही यहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 'ऑर्गन बॉक्स' को SMSअस्पताल पहुंचाया गया। अंगों को प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए जोधपुर के एम्स ले जाया जाएगा। विष्णु प्रसाद को घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद युवक के दिमाग ने काम करना बंद (ब्रेन डेड) कर दिया। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई। जिसमें युवक को 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही झालावाड़ जिलाधिकारी अजय सिंह राठौड़ और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में मृतक के पिता और उसकी पत्नी अनीता की समझाइश की गई। वे अंगदान पर सहमत हो गए।

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश; ISI का आतंकी प्लान फेल, 86-P हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार