छाछ पीने के फायदे (सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

क्या आप भी गर्मियों में करते हैं छाछ का सेवन, शरीर को ठंडा रखने के साथ मिलते हैं ये फायदे

दीपिका पाल

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मियों के सीजन (Summer Season) की शुरुआत जहां पर हो गई है वहीं पर इस सीजन में हर किसी को अपने खानपान का ध्यान रखना जरुरी होता है। इस मौसम में अक्सर तापमान बढ़ने के साथ होने वाली गर्मी को दूर करने के लिए छाछ (Benefits of Buttermilk) का सेवन करते है। क्या आपको पता है इसे पीने से किस प्रकार के फायदे शरीर को मिलते है और साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है।

गर्मियों में छाछ पीने के फायदे

गर्मी के मौसम में छाछ पीने के कई फायदे होते है आइए जानते है इनके बारे में...

1- जैसा कि, छाछ पीने से शरीर का गर्म तापमान कंट्रोल होता है उतना ही रोजाना इस मौसम में सेवन करने की सलाह दी जाती है।

2- छाछ की तासीर ठंडी होने के साथ ही इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है जिसे पीने में स्वाद लाजवाब लगता है।

3- अगर आप नियमित छाछ का सेवन करते है तो खाना अच्छे तरीके से पच जाता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती है।

4- छाछ में कम कैलोरी का मेल होता है इस वजह से इसका सेवन करने से वजन कम हो जाता है।

5-इसके अलावा छाछ में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है साथ ही छाछ त्वचा को पोषण देने का काम करता है।

जानिए कैसे पीएं छाछ

अगर आप रोजाना गर्मियों में छाछ का सेवन करना पसंद करते है तो सादा ना पीकर इसका स्वाद भी बदल सकते है। इसके लिए छाछ में आप पुदीना, धनिया, जीरा, नमक जैसे मसाले डालकर इसे मसालेदार छाछ बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें आप फ्रूट्स को भी मिला सकते है इसका स्वाद बदल जाता है। कहा जाता है छाछ, खाना खाने से पहले नहीं बाद में करना चाहिए इससे आपका पेट और पाचन अच्छा रहता है। कोशिश करें कि, छाछ का सेवन ज्यादा नहीं रहें नहीं तो आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी