कई रंगों के टेडी (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Teddy Day 2026: पार्टनर को गिफ्ट करना है टेडी? गलती से भी न चुनें ये रंग

Teddy Day 2026 Gift: पार्टनर को टेडी गिफ्ट करना एक प्यारा और रोमांटिक तरीका माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेडी का रंग भी आपके रिश्ते और इमोशन्स का खास संकेत दे सकता है।

प्रीति शर्मा

Teddy Bear Colour Meaning: वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर टेडी डे (10 फरवरी) का अपना ही क्रेज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर टेडी बियर का रंग एक अलग भाषा बोलता है। बाजार जाने से पहले यह जान लें कि कौन सा रंग आपके प्यार को बढ़ाएगा और कौन सा आपके रिश्ते के लिए खतरे की घंटी बन सकता है।

टेडी बियर सिर्फ एक सॉफ्ट टॉय नहीं है बल्कि यह आपकी भावनाओं का संदेशवाहक भी है। अक्सर लोग बाजार जाकर बिना सोचे-समझे किसी भी रंग का प्यारा सा टेडी उठा लेते हैं लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। कलर साइकोलॉजी के अनुसार टेडी का हर रंग एक खास इमोशन से जुड़ा होता है।

भूलकर भी न चुनें ये रंग

अगर आप अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो काले रंग (Black Teddy) से परहेज करना चाहिए। काला रंग अक्सर विरोध, नफरत या दुख का प्रतीक माना जाता है। वैलेंटाइन जैसे रोमांटिक सप्ताह में काला टेडी देना आपके पार्टनर को नकारात्मक संदेश दे सकता है। इसी तरह नीला टेडी (Blue Teddy) वफादारी का प्रतीक तो है लेकिन कई बार यह सैडनेस या उदासी भी दर्शाता है इसलिए मूड देखकर ही इसका चुनाव करें।

ब्लैक टेडी (सौ. फ्रीपिक)

सही रंग जो बनाएंगे आपकी बात

लाल टेडी (Red)

यह प्यार और जुनून का शाश्वत प्रतीक है। अगर आप अपने पार्टनर को यह बताना चाहते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं तो लाल टेडी ही सबसे बेस्ट है।

गुलाबी टेडी (Pink)

यह कोमलता और प्रपोजल स्वीकार करने का संकेत है। यदि आप रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो गुलाबी रंग का चुनाव सबसे सटीक रहता है।

पीला टेडी (Yellow)

अगर आप फिलहाल सिर्फ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं तो पीला टेडी चुनें। अगर आप प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो पीला रंग देने से बचें क्योंकि यह फ्रेंडजोन होने का संकेत हो सकता है।

सफेद टेडी (White)

यह शांति और पवित्रता का प्रतीक है। अगर आपका हाल ही में झगड़ा हुआ है और आप पैच-अप करना चाहते हैं तो सफेद टेडी एक अच्छा पीस मेकर बन सकता है।

इस टेडी डे पर सिर्फ खूबसूरती न देखें बल्कि उस रंग के पीछे छिपे संदेश को भी समझें। एक सही टेडी न केवल आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाएगा बल्कि आपके रिश्ते को भी नई गहराई देगा।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक