चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें? (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

नारियल तेल के साथ लगा लें ये चीजें, निखर उठेगी त्वचा

नारियल का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर नमी बनाए रखता है। चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है। जानें, इस्तेमाल के तरीके

सीमा कुमारी

एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर नारियल तेल अपने नेचुरल गुणों के लिए जाना जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार,नारियल तेल कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मदद करता है। ये त्वचा में नमी बनाए रखता है। मुहांसों को कम करके, त्वचा में निखार लाता है।

इतना ही नहीं, ये रंगत निखारने में भी मददगार है। त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसलिए, अपने चेहरे की रंगत निखारने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। तो चलिए जानते हैं नारियल तेल कैसे लगाएं।

यह भी पढ़ें-टूटते-झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाएगी आम की पत्तियां, मजबूत हो जाएंगी बालों की जड़ें, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

चेहरे की खूबसूरती बरकार रखने के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें?

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपने चेहरे की खूबसूरती और रंगत निखारने के लिए नारियल तेल लें। इसे चेहरे पर लगाकर 3-4 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 40-45 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे रात भर लगा रहने दे सकते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दाग-धब्बों को दूर करने में भी कारगर है। त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

नारियल तेल और एलोवेरा

नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। 2 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 5-6 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। ये त्वचा में रक्त संचार बढ़ाकर, त्वचा को चमकदार बनाता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये पिग्मेंटेशन की समस्या को भी कम करता है।

विटामिन ई तेल के साथ

विटामिन ई त्वचा को रिपेयर और रीजुवेनेट करता है। एक चम्मच नारियल तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।यह त्वचा की झुर्रियों को कम करता है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं