प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं आपकी ये पसंदीदा चीजें, जानें क्या खाने से चेहरा खो देता है अपनी चमक

Anti Aging Diet Plan: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में बदलाव आना स्वाभाविक है लेकिन कुछ खान-पान की आदतें समय से पहले झुर्रियां, ढीलापन और चेहरे की चमक कम होने का कारण बन सकती हैं।

प्रीति शर्मा

Anti Aging Tips: खूबसूरत दिखने के लिए हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च करते हैं लेकिन असली असर हमारे खान-पान से आता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें हम बड़े चाव से खाते हैं पर वे हमारी स्किन के कोलेजन को अंदर से खोखला कर रहे हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से तौबा करना जरूरी है।

आज की भागदौड़ भरी लाइफ और बिगड़े खान-पान का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है। अगर आपकी उम्र 25-30 के बीच है और चेहरे पर बारीक रेखाएं या झुर्रियां दिखने लगी हैं तो दोष आपकी क्रीम का नहीं बल्कि आपकी पसंद का हो सकता है। कुछ खास तरह के फूड्स ग्लाइकेशन की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं जिससे त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।

सफेद चीनी

ज्यादा मीठा खाना न केवल वजन बढ़ाता है बल्कि यह स्किन के लिए भी जहर समान है। चीनी रक्त में मौजूद प्रोटीन के साथ मिलकर हानिकारक अणु बनाती है जो त्वचा को लचीला बनाए रखने वाले कोलेजन और इलास्टिन को नष्ट कर देते हैं। जिससे ढीली स्किन और झुर्रियां दिखने लगती हैं।

ज्यादा नमक और पैकेट बंद चिप्स

नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी को रोक लेता है जिससे चेहरा फूला हुआ और आंखों के नीचे पफिनेस नजर आती है। ज्यादा प्रोसेस्ड और पैकेट बंद स्नैक्स खाने से त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है और अपनी चमक खो देती है।

मैदा और हाई-ग्लाइसेमिक फूड्स

सफेद ब्रेड, पास्ता और मैदा आधारित चीजें शरीर में इंसुलिन का स्तर अचानक बढ़ा देती हैं। इससे चेहरे पर सूजन और मुहांसे की समस्या बढ़ जाती है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देती है।

फ्राइड और जंक फूड

समोसे, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह फैट सेल्स को डैमेज करता है और त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के पहुंचने में बाधा डालता है जिससे चेहरा डल और थका हुआ दिखने लगता है।

कैफीन और शराब की अधिकता

दिन भर में कई कप चाय-कॉफी या शराब का सेवन त्वचा की नमी सोख लेता है। डिहाइड्रेटेड स्किन पर झुर्रियां बहुत जल्दी और गहरी बनती हैं। अगर आप अपनी स्किन को जवां रखना चाहते हैं तो डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करें।

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस