एंटी एजिंग ड्रिंक्स फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Anti-Ageing Drink: 40 के बाद चेहरे पर दिख रही हैं झुर्रियां तो घर पर बने इन 5 ड्रिंक्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

Drinks For Wrinkles: 40 के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 घर पर बनने वाले ड्रिंक्स। आंवला से लेकर ग्रीन टी और हल्दी दूध तक, जानें आसान रेसिपीज।

रीता राय सागर

Anti-Ageing Drinks For Skin: 40 की उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां दिखना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इसे कम जरूर किया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ बाहर से स्किन केयर करना ही काफी नहीं है, बल्कि डाइट में भी पोषक तत्वों को शामिल किया जाना चाहिए।

आंवला-नींबू ड्रिंक

आंवला-नींबू ड्रिंक

आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। विटामिन C शरीर में कोलाजिन बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो त्वचा की फर्मनेस को बढ़ाता है।

कैसे बनाएं: 1 आंवला के बीज निकालकर छोटे टुकड़े करें। इसे 1 गिलास पानी, आधे नींबू के रस और थोड़े पुदीने के साथ ब्लेंड करें। स्वाद के लिए जरूरत हो तो थोड़ा शहद डाल सकती हैं। इसे छानकर तुरंत पी लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी

अगर आपको चाय पीने की आदत है तो कभी-कभी दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी ले सकती हैं। इसमें कैटेचिन्स जैसे पोलिफेनोल्स पाए जाते हैं, जो स्किन में झुर्रियों को कम करते हैं।

कैसे बनाएं: एक कप गर्म पानी में 1 ग्रीन टी बैग या करीब 1 छोटा चम्मच ग्रीन टी डालें। 2-3 मिनट बाद छान लें। स्वाद के लिए नींबू की कुछ बूंदें डाल सकती हैं।

चुकंदर-गाजर का जूस

चुकंदर-गाजर का जूस

चुकंदर और गाजर को मिलाकर बनाया गया जूस एंटी-ऑक्सीडेंट और माइक्रो न्यूट्रिएंट देता है। गाजर में बीटा कैरोटिन और चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। यह ड्रिंक सीधे आपके स्किन हेल्थ में सुधार करने का काम करते हैं।

कैसे बनाएं: 1 छोटा चुकंदर और 1-2 गाजर को धोकर काट लें। इन्हें थोड़े पानी के साथ ब्लेंड करें। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस और अदरक भी डाल सकती हैं। जूस को ताजा ही पीना बेहतर है।

आंवला-चुकंदर-अदरक ड्रिंक

आंवला-चुकंदर-अदरक ड्रिंक

अगर आप एक ही ड्रिंक में कई सारे फायदे चाहते हैं, तो आंवला, चुकंदर और अदरक का मिक्स ट्राई कर सकते हैं।

कैसे बनाएं: 2 आंवला, आधा छोटा चुकंदर और करीब 1 इंच अदरक को काटकर ब्लेंडर में डालें। इसमें 1-1.5 गिलास पानी डालकर ब्लेंड करें। स्वाद के लिए थोड़ा नींबू और एक चुटकी काली मिर्च डाल सकती हैं। छानकर ताजा ही पिएं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध

रात में कुछ गर्म पीना पसंद करती हैं तो गोल्डेन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध बेस्ट है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है।

कैसे बनाएं: एक गिलास दूध को गर्म करें। इसमें ¼ छोटा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ी दालचीनी भी डाल सकती हैं। इसे हल्का गर्म ही पीएं।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें

Ram Rahim Furlough: 21 दिन की फरलो खत्म, आज सिरसा डेरे से सुनारिया जेल लौटेगा राम रहीम