File photo 
लाइफस्टाइल

अपने पर्स में हमेशा रखें ये चीजें, कभी खाली नहीं रहेगी जेब

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

हिंदू धर्म में धन की देवी माता लक्ष्मी कहा जाता है। जो भी श्रद्धालु सह्रदय एवं निश्छल मन से पूजा करता है, वह उनके भंडार भरे रखती हैं। पैसों की जरूरत हर किसी को होती है क्योंकि उसके बिना व्यक्ति की जरूरतें पूरी नहीं हो सकती।

कौन नहीं चाहता कि उसके पास बहुत सा धन हो। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास बहुत सा धन हो, घर हो, लेकिन कुछ लोगों के पास धन तो आता है। लेकिन वो जल्द ही खत्म हो जाता जानें है। तो ऐसे में कुछ उपाय को अपनाकर पैसों से जुड़ी तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें उन उपाय के बारे में-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उनसे संबंधित गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे, चांदी का सिक्का आदि भी आप अपने पर्स में रख सकते हैं। इन चीजों को पर्स में रखने से पहले थोड़ी देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। ऐसा करने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

पर्स के अंदर कटे-फटे नोट, कोई फोटो या खराब कागज नहीं रखना चाहिए। इससे पैसों की आवक में कमी आती है। पर्स जितना साफ-सुथरा होगा और उसके अंदर रखी चीज़ें जितने सलीके से होगी उतना ही अच्छा रहता है। पर्स में एक लक्ष्मी माता की कागज की फोटो जरूर रखें और समय-समय पर इसे चेंज करते रहें। इससे आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा। इसके अलावा आप एक श्रीयंत्र भी रख सकते हैं क्योंकि यह लक्ष्मी का ही एक रूप है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आपके माता-पिता या कोई बुजुर्ग आशीर्वाद में नोट देते हैं, तो आपको उस नोट पर केसर और हल्दी का तिलक लगाकर हमेशा अपने पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने पर बड़े-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।

ऐसी मान्यता है कि लाल रंग के कागज पर अपनी इच्छा लिखकर लाल रेशमी धागे से गांठ बांध कर उसे पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से लाल कागज में लिखी गई इच्छा जल्द पूरी होती है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद