ऐश्वर्या राय फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai Styling Tips: ऐश्वर्या राय के सिंपल लुक से सीखें 5 स्टाइलिंग टिप्स

Aishwarya Rai Style: ऐश्वर्या को खूबसूरती का पर्याय माना जाता है। वे बेहद सिंपल और सादे से लिबास में भी बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लगती हैं। ऐश्वर्या के एलीगेंट और सिंपल लुक से आप भी लें इंस्पिरेशन।

रीता राय सागर

Aishwarya Rai Ethnic Look: बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन कही जाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने फैशन को लेकर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सामने आईं उनकी ट्रेडिशनल तस्वीरों में ऐश्वर्या की झलक दिखती है।

ऐश्वर्या बेहद सिंपल व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आ रही है। साथ ही खुले बाल और मिनिमल एक्सेसरीज से उनका लुक बिना किसी ओवर-द-टॉप स्टाइलिंग के भी बेहद एलीगेंट लग रहा है।

ऐश्वर्या के इस लुक की तारीफ इसलिए भी खास है, क्यों कि इसमें उनका फैशन बेहत सिंपल, कंफर्ट और नजाकत से भरा हुआ है। फैशन में सबसे पहला पैमाना कंफर्ट ही होता है।  ऐश्वर्या के इस स्टाइल से हर महिला अपने रोजमर्रा या फेस्टिव लुक के लिए कई स्टाइलिंग टिप्स सीख सकती हैं।

सादगी में ही खूबसूरती है

हर खूबसूरत लुक के लिए बहुत ज्यादा तैयारी या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ें, बहुत ज्यादा ज्वेलरी या चटक मेकअप की जरूरत नहीं होती है। ऐश्वर्या के राखी सिंपल एथनिक लुक से पता चलता है कि कम रिसोर्सेज में भी रॉयल और पॉलिश्ड लुक पाना आसान है। आप किसी भी सिंपल कुर्ते या सूट को अच्छे फिट और साफ-सुथरी स्टाइलिंग के साथ पहनकर अलग दिख सकती हैं।

सफेद आउटफिट भी बढ़ा सकती है त्योहारों की चमक

व्हाइट या ऑफ-व्हाइट कलर की एथनिक आउटफिट एक ऐसा चॉइस है, जिसे कई मौकों पर अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। दिन के फंक्शन, फैमिली गेट-टुगेदर या छोटे त्योहार के लिए इस रंग को ग्रेसफुल बनाया जा सकता है। इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, मोतियों की ज्वेलरी या कलरफुल दुपट्टे का इस्तेमाल करके इस लुक को इंहैंस किया जा सकता है।

क्लीन ओपन हेयर देता है एफर्टलेस लुक

ऐश्वर्या ने अपने बालों को खुला रखा, जिससे उनका पूरा लुक ज्यादा नेचुरल और बिना किसी एफर्ट के तैयार हो गया। अगर आप अपने बालों पर अधिक समय नहीं लगाना चाहती हैं, तो बालों को अच्छी तरह से कंघी करके उसे खुला छोड़ दें या फिर उसे ब्लो ड्राई करके हल्का बाउंसी या वेबी बनाया जा सकता है। इससे आपका लुक बेहद पॉलिश्ड लगेगा।

मिनिमल एक्सेसरीज से क्रिएट करें नेचुरल लुक

सिंपल आउटफिट के साथ बहुत सारी एक्सेसरीज कैरी करने की बजाय स्टेटमेंट पीसेज को तवज्जो देना सोफिस्टिकेटेड लगता है। छोटे ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या हल्की सी चेन जैसी ज्वेलरी काफी है। ज्वेलरी का काम आपके आउटफिट को कॉम्पलीमेंट करना है, न कि आपके आउटफिट के लाइम लाइट को कम करना है।

स्टाइलिंग में कंफर्ट सबसे पहले होना चाहिए

ऐश्वर्या के इस लुक से यह सीखा जा सकता है कि अच्छा दिखने के लिए कुछ भी अनकंफर्टेबल पहनने की जरूरत नहीं है। स्टाइल के लिए आरामदायक सेलहोटे, ब्रीदेबल फैब्रिक और सही फिटिंग का होना जरूरी है। इससे कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होता है। इसलिए एथनिक फैशन आज भी एफर्टलेस और टाइमलेस फैशन का हिस्सा है।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान