होम डेकोर (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके

Aesthetic Home Decor: थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग के साथ कम बजट में भी घर को खूबसूरत बनाया जा सकता है। घर को एस्थेटिक और पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए आज हम कुछ खास तरीके बता रहे हैं।

रीता राय सागर

Budget Home Decor Ideas: हर कोई अपने सपनों के घर को खूब सजाना चाहता है, जो पिक्चर परफेक्ट तो हो ही, साथ में एस्थेटिक और पिटरेस्टी दिखे। इसके लिए किसी महंगे फर्नीचर या हैवी बजट की जरूरत नहीं है।

थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग से आप कम बजट में भी अपने घर को खूबसूरती से सजा कर एक मॉर्डन टच दे सकते हैं।

इन खास तरीकों से घर को सजाएं

  • दीवारों को दें नया लुक

घर की खाली दीवारें पूरे कमरे की खूबसूरती को बुझा -बुझा सा कर देती है। फैमिली फोटो, आर्टवर्क, छोटे मिरर या मिनिमल वॉल फ्रेम्स लगाकर आप दीवारों को ब्यूटिफाई कर सकते हैं। दीवारों का रूप-रंग बदलते ही पूरे घर में नई जान सी आ जाएगी।

  • इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं ताजगी

प्लांट्स घर में एक फ्रेशनेस ऐड करती है। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली या पोथोस जैसे इंडोर प्लांट्स न सिर्फ घर को सुंदर बनाते हैं, बल्कि कमरे में ताजगी का एहसास भी देते हैं। छोटे पौधे किसी भी कोने में नई जान डाल देते हैं।

होम डेकोर (फोटो.सोशल मीडिया)
  • कुशन और पर्दे बदलें

अगर पूरे कमरे का लुक बदलना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है नए कुशन कवर और पर्दे लगाना। बाजार में हर मूड के हिसाब से कवर और पर्दे उपलब्ध है। आप बजट में अपने हिसाब का कुछ ट्रेंडी सा लाएं और अपने घर को मॉडर्न और एलीगेंट लुक दें।

  • वॉर्म लाइटिंग का करें इस्तेमाल

सिर्फ लाइटिंग बदलने से भी घर का माहौल पूरी तरह बदल सकता है। फेयरी लाइट्स, टेबल लैंप या वार्म एलईडी लाइट्स कमरे को प्रीमियम और आरामदायक फील देती हैं।

होम डेकोर (फोटो.सोशल मीडिया)
  • पुराने सामान को दें नया रूप

घर को कम बजट में सजाने के लिए डीआईवाई करना बेस्ट तरीका है। पुरानी कांच की बोतलें, लकड़ी के बॉक्स, टिन के डिब्बे या बेकार कंटेनर को पेंट करके या सजाकर खूबसूरत डेकोरेशन पीस बनाया जा सकता है। यह DIY तरीका बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ घर को यूनिक लुक भी देता है।

  •  मिरर से कमरा दिखेगा बड़ा

अगर आपका कमरा छोटा है तो बड़े या सजावटी शीशे लगाएं। मिरर रोशनी को रिफ्लेक्ट करके कमरे को ज्यादा खुला और बड़ा दिखाने में मदद करते हैं।

होम डेकोर (फोटो.सोशल मीडिया)
  • घर को रखें क्लटर-फ्री

आपका घर एस्थेटिक तभी लगेगा जब उसे स्मार्टली सजाया गया हो, न कि उसमें कुछ भी भर देने से। इससे घर की एनर्जी भी कम हो जाती है। चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखें और गैर-जरूरी सामान हटाएं। इससे खुली जगह बनेगी। इससे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के भी घर ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम नजर आता है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच