Acharya Prashant Motivational Quotes: अगर आप जीवन में सफलता की तलाश में हैं और आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो आचार्य प्रशांत की बातें आपके लिए संजीवनी का काम कर सकती हैं। उनके द्वारा दिए गए स्पीच ये सिखाते हैं कि सच्ची सफलता बाहर से नहीं बल्कि अंदर से शुरू होती है।
आचार्य प्रशांत के अनुसार सफलता तब लंबी और टिकाऊ होती है, जब वह आपकी समझ और उद्देश्य से जुड़ी हो। सिर्फ दूसरों को देखकर लक्ष्य न बनाएं, बल्कि यह सोचें कि आप जीवन से क्या चाहते हैं।
आचार्य प्रशांत बताते हैं कि दुनिया में जो लोग स्थायी सफलता पाते हैं, वे पहले खुद में बदलाव लाते हैं। अपने स्वभाव, अपनी आदतों और विचारों में बदलाव लाएं। तभी करियर भी टिकेगा।
आचार्य प्रशांत मानते हैं कि डिग्री से ज्यादा जरूरी जीवंत ज्ञान है, जो हमेशा हमारे साथ रहता है। सच्ची सफलता उनके अनुसार तभी आती है, जब व्यक्ति खुद को, समाज को और जीवन के गहरे अर्थ को समझता है।
आईआईटियन से मोटिवेशनल स्पीकर बने प्रशांत किशोर का कहना है कि आज का युवा सबसे ज्यादा मोबाइल, सोशल मीडिया और कंपैरिजन के जाल में फंसा हुआ है। अगर आप सच में कुछ पाना चाहते हैं, तो ध्यान और एकाग्रता जरूरी है। सफलता तभी मिलेगी जब मन एक दिशा में स्थिर हो।
ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor Fitness: 44 की उम्र में भी फिट हैं करीना कपूर, स्लिम वेस्टलाइन के लिए करती हैं ये 4 योगासन