Standby Mode Power Consumption सोर्स सोशल मीडिया  
लाइफस्टाइल

क्या एसी को18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए सच

Standby Mode Power Consumption : कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पर पहुंच गया है। गर्मी ज्यादा होने कि वजह से पंखा, कूलर और एयर कन्डिशनर चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है।

वंदना शर्मा

AC Electricity Consumption : भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने देश भर के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुँच गया है। गर्मी ज्यादा होने की वजह से पंखा, कूलर और एसी चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन लोगों के मन में एसी को लेकर कई भ्रम फैले हुए हैं।

जानिए लोगों को आखिर क्या भ्रम हैं

लोगों को सबसे आम भ्रम ये होता है कि एसी ठंडा तभी करेगा जब 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट किया जाए। भारत सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने पर भी कमरे में आरामदायक ठंडक होती है और बिजली का बिल में भी बचत होती है।

कम बिजली खर्च करने का आसान फॉर्मूला

हर एक डिग्री बढ़ने पर लगभग 6 % बिजली की खपत की जा सकती है। इसका मतलब है कि 18 डिग्री की जगह 24 डिग्री पर चलाने से आप बिना किसी परेशानी के बिजली की बचत कर सकते हैं।एसी का सही उपयोग केवल बिजली की बचत करने में नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा में भी मदद करेगा। जलवायु परिवर्तन के दौर में छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव ला सकती हैं।

समझदारी से कूल रहें, जोर लगाकर नहीं

मंत्रालय का कहना यह है कि 'समझदारी से कूल रहें, जोर लगाकर नहीं। एसी को कम तापमान पर चलाने से केवल बिजली की बचत ही नहीं, आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।अचानक गर्मी से ठंडे कमरे में जाना सर्दी-जुकाम और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।

स्टैंडबाय मोड में भी जारी रहती है बिजली की खपत

स्टैंडबाय मोड को लेकर भी लोगों में एक बहुत बड़ा भ्रम हैं कि टीवी या एसी को रीमोट से बंद करने के बाद वह बिजली नहीं खाता। स्टैंडबाय मोड में होते हुए भी एसी या टीवी बिजली खींचते रहते हैं। मंत्रालय का कहना है कि एसी या टीवी का उपयोग करने के बाद प्लग दीवार के सॉकेट से निकाल दें।

कम खर्च में ज्यादा कूलिंग पाने का तरीका

इस गर्मी के मौसम में ऊर्जा संरक्षण बहुत जरूरी है। नागरिकों से मंत्रालय ने अपील की है कि एसी का तापमान 24 डिग्री पर रखें और पर्दे बंद रखें।साथ ही, एसी के फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें, जिससे उसकी दक्षता बनी रहे, दरवाजे और खिड़कियां भी बंद रखे।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही