बालों पर मेथी का पानी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

क्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? मेथी के पानी से बाल धोने के ये 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

Natural Hair Care:मेथी का पानी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, झड़ने को कम करता है, डैंड्रफ दूर करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है।

सीमा कुमारी

Methi Water Benefits:मेथी दाने भारतीय किचन में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होते हैं, लेकिन ये औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बालों की समस्याओं के लिए भी मेथी एक असरदार नेचुरल उपाय है।

बालों पर मेथी का पानी इस्तेमाल करना एक देसी और नेचुरल नुस्खा है जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है बल्कि बालों को कई फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेथी के पानी से बालों को धोने से क्या फायदा मिलता है और मेथी का पानी कैसे तैयार किया जाता है।

मेथी के पानी से बाल धोने के फायदे

  • बालों को झड़ना कम

मेथी का पानी बालों के झड़ने को कम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या घटती है। यह शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

  • डैंड्रफ और इंफेक्शन में आराम

मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्कैल्प में इंफेक्शन और डैंड्रफ को कम करते हैं, जिससे खुजली और रूखापन दूर होता है और स्कैल्प हेल्दी रहता है।

  • बालों की लंबाई बढ़ेगी

मेथी में लेसिथिन मौजूद होता है, जो बालों को अंदरूनी पोषण देता है और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। मेथी पानी से बाल धोने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नए बाल उगने लगते हैं।

  • बालों में आएगी शाइन

मेथी का पानी डीप कंडीशनर की तरह काम करता है। बाल मुलायम, चमकदार और घने बनते हैं, फ्रिजीनेस और रूखापन कम होता है और स्कैल्प भी मुलायम रहता है।

  • सफेद बाल होंगे कम

हफ्ते में 2 बार मेथी के पानी से बाल धोने से बालों का सफेद होना धीमा पड़ता है। मेथी बीज आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं मेथी पानी

  • 2-3 चमच मेथी दाने रात भर पानी में भिगो दें।
  • सुबह इसे पीसकर पानी निकाल लें।
  • इस पानी से बाल धोएं या स्कैल्प पर लगाएं।
  • हफ्ते में 2-3 बार नियमित इस्तेमाल करें।
  • इस नुस्खे से बाल मजबूत, लंबा, चमकदार और स्वस्थ बनते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद