How To Use Cooler For Best Cooling: गर्मी अपने चरम पर है, तापमान बढ़ता ही जा रहा है। गर्म हवाओं से लोग परेशान है। कई शहरों का तापमान 48 से 50 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में कई घरों में कूलर चलाया जाता है, लेकिन बंद घरों में कूलर से बेतहाशा उमस बनने लगता है, जिससे गर्मी और भी बढ़ जाती है।
उमस होने पर कमरे में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपका कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा, तो हो सकता है कि आपके कमरे की सेटिंग और कूलर रखने की जगह सही न हो।
अगर आपने अपने घर में कूलर लगा रखा है, तो यह आपकी गलती है। कूलर को ऐसी तगह पर रखना चाहिए, जहां से हवा का सही तरीके से आदान-प्रदान हो। कूलर को लगाते समय आपको वेटिंलेशन का पूरा ध्यान रखना चाहिए। कूलर का काम हवा में नमी बढ़ाकर कमरे को ठंडा करना है। अगर कमरे में हवा आने और बाहर निकलने का रास्ता नहीं होगा तो कूलर ठंडा नहीं करेगा और कमरे में उमस बन जाएगी। कूलर की हवा भी गर्म लगने लगती है. इसलिए कूलर को हमेशा खुली जगह और बाहर की तरफ रखना चाहिए।
साधारण घास की जगह खस की घास अधिक बेहतर होती है। खस के घास में नेचुरल कूलेंट होता है, जिससे हवा ठंडी बनी रहती है। साथ ही इससे एक भीनी-भीनी खुशबू आती है, जो पूरे कमरे में फैल जाती है। यह कूलर से आने वाली बदबू को भी रोकती है।
कूलर को पानी से भरना होता है और बार-बार चेक भी करना पड़ता है। कूलर में एक लेवल सेट होता है। यदि पानी का स्तर उससे नीचे जाता है, तो कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाता है। पानी के कम होने से घास सूखने लगता है, जिससे कूलर गर्म हवा देता है। इसलिए उपयोग के हिसाब से पानी भरते रहें।