Skin Care After 40: 40 की उम्र के बाद शरीर के साथ-साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। पहले की तुलना में त्वचा थोड़ी ड्राई, बेजान या असमान दिखती है और फाइन लाइंस भी ज्यादा दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाने के बजाय त्वचा को पर्याप्त नमी और देखभाल देना जरूरी है।
अगर आप घर पर आसान फेस पैक लगाना पसंद करती हैं, तो चंदन और जौ का फेस पैक आपके चेहरे पर कमाल का निखार लाएगा।
1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर
1 छोटा चम्मच जौ का पाउडर
कुमकुमादी तेल की 2-3 बूंदें
जरूरत के अनुसार गुलाब जल
सभी चीजों को मिलाकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
चंदन फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई है, तो चेहरे की सफाई के लिए कोई हल्का क्लींजर इस्तेमाल करें। आप चाहें तो स्किन पर कच्चा दूध लगाकर भी साफ कर सकती हैं।
अब तैयार पेस्ट की बहुत पतली परत चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 5-6 मिनट तक लगा रहने दें। पैक को पूरी तरह सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में यह पैक इस्तेमाल कर रही हैं, तो अंत में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
घरेलू होने का मतलब यह नहीं कि हर सामग्री हर त्वचा के लिए सुरक्षित होगी। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें। 40 के बाद अच्छी त्वचा के लिए किसी एक फेस पैक पर निर्भर रहने के बजाय मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, पर्याप्त नींद और नियमित स्किन केयर केयर भी जरूरी है।
इस फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री चेहरे के लिए उपयोगी है। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक और फ्रेशनेस देने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और चेहरे को दाग-धब्बों से बचाने में मदद करता है।
जौ का पाउडर त्वचा को हल्के एक्सफोलिएशन के साथ मुलायम फील देता है। कुमकुमादी तेल आयुर्वेद में त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बरसों से इस्तेमाल होता आया है। वहीं गुलाब जल त्वचा को तरोताजा महसूस कराने और पैक को स्मूद बनाने का काम करता है।