कोरियन स्किनकेयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

4-2-4 Skincare Routine: 10 मिनट का ये कोरियन ब्यूटी सीक्रेट देगा साफ और ग्लोइंग स्किन, जानें सही तरीका

4-2-4 Skincare Rule: कोरियन स्किनकेयर का यह 10 मिनट का तरीका चेहरे की डीप क्लींजिंग कर ग्लो लाता है। जानें 4-2-4 का नियम कैसे काम करता है और क्या यह हर स्किन टाइप के लिए सही है।

रीता राय सागर

Korean Skincare Routine: किसी भी स्किनकेयर में सबसे पहले चेहरे को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्किन केयर का 4-2-4 रूल सबसे कारगर तरीका है। यह कोरियन स्किनकेयर से जुड़ा एक क्लींज़िंग तरीका है, जिसमें चेहरे को तीन चरणों में कुल 10 मिनट तक साफ किया जाता है।

आइए जानते हैं कोरियन स्किनकेयर का 4-2-4 नियम

पहले 4 मिनट करें ऑयल क्लींजिंग

इस तरीके में सबसे पहले सूखे चेहरे पर ऑयल-बेस्ड क्लींजर लगाया जाता है और करीब 4 मिनट तक बेहद हल्के हाथों से मसाज की जाती है। यह मेकअप, सनस्क्रीन, एक्सेसिव ऑयल और पॉल्यूशन जैसी गंदगी को चेहरे से हटा देता है। ऑयल क्लींजिंग से चेहरे पर मौजूद सभी गंदगी निकल जाती है।

फिर 2 मिनट वॉटर बेस्ड क्लींजर

इसके बाद वॉटर बेस्ड माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करीब 2 मिनट तक किया जाता है। इसका उद्देश्य पहले चरण के बाद चेहरे पर रह गए तेल, पसीना और पानी में घुलने वाली गंदगी को हटाना है। इस तरह की डबल क्लींजिंग खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होती है, जो रोजाना सनस्क्रीन या मेकअप लगाते हैं।

आखिर में 4 मिनट चेहरे को धोएं

अंतिम चरण में चेहरे को पानी से धोया जाता है। 4 मिनट को आमतौर पर 2 मिनट गुनगुने और 2 मिनट ठंडे पानी में बांटा जाता है। गुनगुना पानी क्लींजर और गंदगी को हटाने में मदद करता है, जबकि ठंडे पानी से चेहरा तरोताजा महसूस करता है। हालांकि, ठंडा पानी त्वचा के रोमछिद्रों को खोलता है।क्या इससे स्किन ग्लो बढ़ता है?

सही तरीके से क्लींजिंग करने से त्वचा पर जमा मेकअप, सनस्क्रीन, अतिरिक्त तेल और प्रदूषण हटाने में मदद मिलती है। इससे त्वचा साफ और तरोताजा दिखती है। अच्छी तरह साफ त्वचा पर बाद में लगाए जाने वाले सीरम और मॉइस्चराइजर भी आसानी से लगाए जा सकते हैं।

लेकिन हर स्किन टाइप के लिए जरूरी नहीं

4-2-4 नियम को हर दिन और हर व्यक्ति के लिए जरूरी स्किनकेयर रूटीन नहीं माना जाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक क्लींजिंग या ज्यादा मसाज करने से कुछ लोगों में त्वचा की नेचुरल लेयर प्रभावित हो सकती है, जिससे रूखापन और जलन हो सकती है।

खासकर सेंसेटिव स्किन, एक्टिव एक्ने या रोजेशिया वाले लोगों को छोटा और सिंपल क्लींजिंग रूटीन रखना बेहतर होता है।

4-2-4 स्किन केयर अपनाने से पहले जान लें ये बातें

इस ट्रेंड का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 4, 2 और 4 मिनट का समय नहीं, बल्कि सही क्लींजर, हल्के हाथों से सफाई और अपनी त्वचा के अनुसार रूटीन चुनना है। अगर डबल क्लींजिंग से त्वचा में खिंचाव, जलन या अत्यधिक रूखापन महसूस हो, तो इसे कम करना चाहिए।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह