उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सी. सदानंदन मास्ते 
ताजा खबर

आतंकी कसाब को दिलाई फांसी, अब राज्यसभा जाएंगे उज्‍ज्‍वल निकम समेत 4 मनोनीत सदस्य

Rajya Sabha Nomination: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए मनोनीत सदस्य नियुक्त किए हैं, जिनमें उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सी. सदानंदन मास्ते शामिल हैं।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार नए नॉमिनेटेड सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें पूर्व सरकारी वकील तथा लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रह चुके उज्ज्वल निकम शामिल हैं। निकम, अजमल कसाब सहितत कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भी थे। उन्होंने ही केस लड़कर कसाब को फांसी दिलाई थी।

4 सदस्य मनोनित

उनके साथ ही केरल के वरिष्ठ समाजसेवी तथा शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्ते, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला तथा जानी-मानी इतिहासकार और शिक्षाविद मीनाक्षी जैन को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। यह नियुक्तियां उन सीटों के लिए की गई हैं, जो पहले के नामित सदस्यों के कार्यकाल खत्म होने से खाली हुई थीं।

कौन-कौन हुआ मनोनित?

पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मामले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम, केरल से भारतीय जनता पार्टी के नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने इन चार व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। अधिसूचना में कहा गया, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उप-खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ-साथ उस अनुच्छेद के खंड (3) के तहत राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्पन्न रिक्तियों को भरने के लिए उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत करती हैं।'' राष्ट्रपति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित 12 व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाता है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उज्ज्वल निकम को बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, "श्री उज्ज्वल निकम का विधि क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वे न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय दिलाने में भी अग्रणी रहे हैं।"

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि अपने संपूर्ण कानूनी जीवन के दौरान, उन्होंने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने और आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनके संसदीय जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएँ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन