वर्धा हत्या का घटनास्थल (सौजन्य-नवभारत) 
ताजा खबर

एक दिन में 2 हत्याओं से दहला वर्धा, बेटे ने की पिता की हत्या, पुलगांव में युवक को उतारा मौत के घाट

Wardha Crime News: वर्धा जिले में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों से हत्याकांड की खबर सामने आई है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रिया जैस

Crime News: एक ही दिन में सामने आए दो हत्याकांडों से वर्धा जिला दहल उठा। वडनेर थाना अंतर्गत शेकापुर (बाई) गांव में घरेलू विवाद के चलते पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर, पुलगांव में तीन युवकों ने आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इन दोनों वारदातों से जिले में सनसनी फैल गई है। दोनों घटनास्थलों पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पहुंचकर जांच की।

पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला

हिंगनघाट तहसील के शेकापुर-बाई निवासी मृतक शालिक देवराव तिजारे (65) के दिनेश और विट्ठल दो पुत्र हैं। मृतक शालिक छोटे पुत्र दिनेश के साथ ही रहते थे। परंतु किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण वे बीते छह महीनों से पुराने मकान में अकेले रह रहे थे। 4 अक्टूबर की सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान विट्ठल को उसकी बेटी का फोन आया कि चाचा दिनेश और दादाजी के बीच झगड़ा हो रहा है। यह सुनते ही विट्ठल तुरंत खेत से घर की ओर दौड़ा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि पिता खून से लथपथ पोर्च में गिरे पड़े हैं, जबकि भाई दिनेश के हाथ में कुल्हाड़ी और लकड़ी थी। बताया जा रहा है कि दिनेश ने पिता को पुराने मकान में अपना सामान रखने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पटेल और वडनेर थाने को सूचना दी गई। थानेदार घनश्याम पाटील, पीएसआई यशवंत गोहत्रे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वडनेर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलगांव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव के चिंतामणि कॉलोनी परिसर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान अक्षय महादेव माहुरे (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसे पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस के अनुसार मृतक अक्षय माहुरे पर भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका संबंध अपराधिक गतिविधियों से था। इसी कारण से उसकी कुछ लोगों से दुश्मनी थी।

आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद के चलते तेलघानी फेल निवासी अक्षय की हत्या की गई। शनिवार तड़के जब यह वारदात सामने आई तो इलाके में सनसनी फैल गई। देर शाम पुलिस ने यश घनमोडे, क्रिश घनमोडे और परेश वाघाडे को हिरासत में लिया। सभी आरोपी कवठा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस प्रकरण की जांच थानेदार यशवंत सोलसे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मदनकर और पीएसआई सदानंद वडकर कर रहे हैं।

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा