Natural Places to Travel in India: आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की जिंदगी भागदौड़ भरी हो गई है जिसमें काम का दबाव बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से सुकून मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रकृति ही मन को सुकून और तनाव को दूर कर पाती है। अगर आप भी मानसिक तनाव को दूर करना चाहते हैं तो कुछ प्राकृतिक जगहों की सैर पर जा सकते हैं।
हरे-भरे पहाड़, शांत झीलें, ठंडी हवाएं और आकर्षक नजारे तनाव को पलभर में दूर कर देते हैं। अगर आप भी लंबे समय से छुट्टी की तलाश में हैं तो दोस्तों के साथ एक रिलैक्स ट्रिप पर जा सकते हैं। भारत की इन खूबसूरत और प्राकृतिक जगहों को ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश का मैक्लॉडगंज शांति और सुकून से भरा है जहां पर लोगों को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां के झरने, बौद्ध मठ और खूबसूरत कैफे दिल को जीत लेते हैं। तिब्बती संस्कृति से सजी यह जगह दोस्तों संग घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती को महसूस कर पाते हैं।
गंगटोक सिक्किम की सबसे शानदार जगह है जहां पर पहाड़, मठ और बादलों के बीच घूमने का मजा सबसे अनोखा है। यहां की साफ वादियां और शांत माहौल दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। काम से ब्रेक लेकर इस जगह एक बार जरूर जाएं।
केरल का अलप्पुझा पानी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर बैकवाटर्स में हाउसबोट स्टे का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा हरियाली और नारियल के पेड़ों के बीच बहती हवा मन को तरोताजा कर देती है।
इस लिस्ट में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी शामिल है जहां पर समुद्र तटों का जादू करीब से देखा जा सकता है। यहां पर साफ समुद्र तट, प्राकृतिक खूबसूरत लोगों को आकर्षित करती है। मन को शांति पहुंचाने के लिए इस जगह पर ट्रिप प्लान की जा सकती है।
भारत की इन शानदार और प्रकृति के करीब जगहों को देखकर आप सारे गम भूल जाएंगे। ऑफिस या घर का तनाव इन जगहों पर बिल्कुल महसूस नहीं होता है और यह जगहें आपको एकदम फ्रेश फील करवाती है।