The Seven Dogs के टीजर में दिखा सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी का जलवा  
ताजा खबर

The Seven Dogs के टीजर में सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी देख उत्सुक हुए फैंस

बॉलीवुड की फिल्मों में सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी देखने को मिल चुकी है, लेकिन विदेशी फिल्म में अगर दोनों एक साथ नजर आएं तो फैंस की उत्सुकता बढ़ना लाजमी है। द सेवेन डॉग्स के टीजर में यह जोड़ी नजर आई है।

अनिल सिंह

सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी बॉलीवुड की नहीं बल्कि विदेशी फिल्म में धमाल मचाने को तैयार है। द सेवेन डॉग्स का ऑफिशियल टीजर जारी हुआ है, जिसे देखकर संजय दत्त और सलमान खान के फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म सऊदी अरब की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। लेकिन इसे डायरेक्ट आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है, जिन्होंने हॉलीवुड में बैड बॉयज का लाइफ और मिस मार्वल जैसी फ़िल्में बनाई है। टीजर अरबी भाषा में रिलीज हुआ है, लेकिन इसके बावजूद सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म में मौजूदगी को देखकर उनके फैंस उत्सुक हो गए हैं।

द सेवेन डॉग्स का टीजर 1 मिनट का है। टीजर में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और सलमान खान की एंट्री दिखाई गई है। संजय दत्त गन के साथ शूट करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं सलमान खान एक सीन में बेहद हैरान दिखाई दिए। दोनों का फिल्म में किरदार क्या है इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

द सेवेन डॉग्स डॉग फिल्म की कहानी एक इंटरपोल ऑफिसर की है। यह पूरी कहानी क्राइम नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें 7 डॉग्स सिंडिकेट के मेंबर की कहानी को दिखाया गया है। इसमें पिंक लेडी नाम के एक ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ है जो बाजार में आता है और क्राइम के इसी नेटवर्क को खत्म करने के लिए इंटरपोल ऑफिसर अपने ऑपरेशन को रियाद से मुंबई तक अंजाम देते हैं।

द सेवेन डॉग्स फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन फिल्म में संजय दत्त और सलमान खान की मौजूदगी ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है और वह बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त के बॉलीवुड में एक साथ काम की अगर बात करें तो इससे पहले वह चल मेरे भाई, साजन और दस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट