'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संसद के विशेष सत्र पर बोले शरद पवार 
ताजा खबर

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संसद के विशेष सत्र पर बोले शरद पवार, मैं इसके खिलाफ नहीं लेकिन कुछ बातें कॉन्फिडेंशियल

शरद पवार ने कहा कि मैं संसद के विशेष सत्र के खिलाफ नहीं हूं लेकिन कुछ बात काफी कॉन्फिडेंशियल होती हैं. बेहतर होगा कि सभी को एक साथ बुलाकर बिठाया जाए।

सोनाली चावरे

मुबंई: भारत पाकिस्तान और के बीच सीजफायर और भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विपक्ष के कई नेता सरकार से संसद के विशेष सत्र की मांग कर चुके हैं। वहीं इस बीच विशेष सत्र की मांग को लेकर एनसीपी शरदचंद्र पवार के प्रमुख और दिग्गज नेता शरद पवार का बयान सामने आया है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के हस्तक्षेप पर भी सवाल उठाए हैं।

शरद पवार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने पर कहा कि मैं इसके कभी खिलाफ ही नहीं था। लेकिन यह सेंसिटिव इश्यू है। इसके बारे में सब कुछ बताना संभव नहीं है। ऐसे में आर्म्ड फोर्स के लोग बुलाकर विपक्ष को सब कुछ बताते हैं, लेकिन कुछ बात काफी कॉन्फिडेंशियल होती हैं इसलिए विशेष सत्र बुलाने के में खिलाफ नहीं लेकिन बेहतर यह होगा कि सभी को एक साथ बुलाकर बिठाया जाए और क्या हुआ है इसके बारे में जानकारी दी जाए।

अमेरिका के हस्तक्षे पर उठाए सवाल

डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर शरह पवार ने कहा कि शिमला करार में साफ बताया गया है कि कश्मीर के मुद्दे पर और इंडिया-पाकिस्तान के मुद्दे पर केवल दोनों देश ही आपस में बात कर सकते हैं और तीसरे का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। डोमेस्टिक मुद्दे पर कोई तीसरा नहीं आता, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब हमारे आंतरिक मुद्दों पर किसी और ने बोला है। इसी सवाल का जवाब हम सभी चाहते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO