हाथ में ड्रिप लगाए सैयार देखने पहुंचा फैन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

लोगों के सिर चढ़ी सैयारा की दिवानगी, IV ड्रिप लगाए हुए फिल्म देखने पहुंचा फैन

Saiyaara Moive: अहान पांडे की सैयारा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच फिल्म की दिवानगी वायरल वीडियो में देखने को मिली। जिसमें एक फैन हाथ में IV ड्रिप लगाए हुए मूवी देखने पहुंचा है।

स्नेहा मौर्या

Saiyaara Moive: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की हालिया रिलीज रोमांटिक फिल्म सैयारा इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक युवक को हाथ में IV ड्रिप लगी होने के बावजूद थिएटर में सैयारा देखते हुए देखा जा सकता है। उसके दोस्तों ने यह खास पल रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो में वह युवक फिल्म के एक इमोशनल सीन के दौरान रोता हुआ भी नजर आता है और आंख से आंसू पोंछते हुए दिखता है।

फैन का वायरल हुआ वीडियो

वीडियो का एक और हिस्सा वायरल हुआ है, जिसमें वही युवक सड़क पर आईवी ड्रिप के साथ चलता नजर आता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह क्लिप शायद थिएटर से लौटते समय शूट की गई थी। यह घटना महाराष्ट्र के सतारा की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई बीमार है, अल्लाह को याद कर, सैयारा नहीं देखनी चाहिए थी।" वहीं किसी ने कहा, "इतनी डेडिकेशन? हॉस्पिटल छोड़ कर फिल्म देखने आया!" वहीं कुछ लोग इस फैन की भावना को समझते हुए उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

18 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म

आपको बता दें, सैयारा को लेकर पहले ज्यादा बज नहीं था, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही इसकी कहानी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को इमोशनली कनेक्ट कर लिया है। लोग कह रहे हैं कि धूम और आशिकी 2 के बाद किसी रोमांटिक फिल्म के लिए इतनी दीवानगी नहीं देखी गई। हालांकि, यह फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई है और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें, पहले दिन फिल्म ने 21 कोरड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन 25 करोड़ और तीसर यानी शनिवार को इस फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। जिसमें लगभग 37 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ चौथे दिन 2.86 करोड़ कमाए। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन 85.86 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन इसमें अभी बदलाव हो सकता है, क्योंकि ये आंकड़ेअभी फाइनल नहीं हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट