एस जयशंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, यूरोपीय यूनियन से बोले एस जयशंकर

S Jaishankar Talks With EU HRPV: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन से बात करते हुए पाकिस्तान को लेकर भारत का रुख साफ कर दिया है। एस जयशंकर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। 

अनिल सिंह

S Jaishankar: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट किया। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला किया है। 7 मई की देर रात पाकिस्तान ने भारत के 15 ठिकानों पर मिसाइलें दागी थी,. जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। 8 मई की देर शाम भी पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक ड्रोन, रॉकेट और मिसाइल दागी हैं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इस हमले को भी नाकाम कर दिया है। इसी बीच अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। उन्होंने यूरोपियन यूनियन के एचआरवीपी से बातचीत की और बताया कि भारत अपनी कार्रवाइयों को लेकर सावधानी बरत रहा है। लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से हमले जारी रहे तो वह मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा।

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स की पोस्ट में लिखा, यूरोपीय संघ की महासचिव काजा कालास के साथ मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत ने अपनी कार्रवाइयों में संयम बरता है हालांकि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की बढ़ोतरी का कड़ा जवाब दिया जाएगा। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आक्रामकता को देखते हुए विदेश मंत्री पश्चिम देशों के साझेदारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने इटली के विदेश मंत्री से भी बात की। एंटोनियो ताजानी से बात करते हुए जयशंकर ने भारत की तरफ से अपना रुख साफ कर दिया है, उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के हर हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर लगातार दुनिया भर के नेताओं से संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ टेलीकॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की जिसमें आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई। किसी भी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी, विदेश मंत्री की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि पाकिस्तान की आक्रामकता का कड़ाई से जवाब दिया जाएगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z