अनिल परब, रामदास कदम 
ताजा खबर

अनिल परब अधूरे वकील हैं...रामदास कदम ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Ramdas Kadam on Anil Parab: शिवसेना (UBT) के विधायक अनिल परब ने रामदास कदम पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके जवाब में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सोनाली चावरे

Ramdas Kadam on Anil Parab: महाराष्ट्र विधान मंडल का मानसून सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। तीन सप्ताह तक चले इस सत्र के दौरान महायुति सरकार के मंत्री योगेश कदम, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) के विधायक अनिल परब के निशाने पर लगातार रहे। परब ने दो बार मंत्री कदम पर गंभीर आरोप लगाए।

खासकर सत्र के आखिरी दिन कांदिवली के सायली बार को लेकर लगाए गए आरोपों के कारण उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता रामदास कदम आक्रोशित हैं। उन्होंने परब को अधूरा वकील बताते हुए उनके कोर्ट में मानहानी का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।

मंत्री योगेश कदम की मां एक डांस बार है

विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन अनिल परब ने कहा कि गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की मां के नाम पर कांदिवली में एक डांस बार है। और वहां के कर्मचारियों और बार बॉयज को गिरफ्तार किया गया है। इसी वजह से परब ने गृह राज्य मंत्री कदम के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन गृह राज्य मंत्री कदम ने शुक्रवार को सत्र समाप्त होते ही परब के आरोपों को खारिज कर दिया था। मंत्री कदम ने कहा था कि परब के सबूत झूठे हैं। हम इसे साबित कर देंगे। कदम ने यह भी चेतावनी दी थी कि वह सही समय पर उचित जवाब देंगे।

बेटे पर आरोपों का पिता ने दिया जवाब

योगेश कदम पर आरोप लगने के बाद उनके पिता रामदास कदम ने शनिवार को अनिल परब पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांदिवली के सायली बार मामले में हम पर आरोप लगाने वाले अनिल परब एक अधूरे वकील हैं। हम ऐसे वकीलों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बारे में अपने वकील से सलाह ले रहे हैं। शनिवार को रामदास कदम ने कहा कि सायली बार मेरी पत्नी के नाम पर है।

रामदास कदम ने कहा, हमने यह बार शेट्टी नाम के एक व्यक्ति को चलाने के लिए दिया है। हमें पता चला है कि एक व्यक्ति ने एक बार गर्ल पर पैसे लुटाए हैं। लड़कियों पर पैसे लुटाना हमें पसंद नहीं आया। इसलिए, हमने पुलिस के पास कर्मचारी लाइसेंस जमा कर दिया है। भले ही बार मेरी पत्नी के नाम पर है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बार चलाने वाले की होती है।

इसलिए, परब, जो खुद एक वकील हैं, यह नहीं जानते कि बार में हुई पूरी घटना के लिए शेट्टी जिम्मेदार हैं। परब ने मेरे बेटे की दापोली की राजनीति भी खत्म करने की कोशिश की थी। लेकिन वह वहां सफल नहीं हुए। अब वह सदन के समर्थन का इस्तेमाल करके हमें बदनाम कर रहे हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा