चंबल वाले पान सिंह तोमर की नातिन का रौद्र रूप, JE की कर दी धुनाई, देखें VIDEO 
ताजा खबर

चंबल वाले पान सिंह तोमर की नातिन का रौद्र रूप, JE की कर दी धुनाई, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के चंबल के पूर्व बागी पान सिंह तोमर की पोती बताई जाने वाली सपना तोमर ने झांसी जिले में बिजली का मीटर बदलने को लेकर हुए विवाद के दौरान बिजली विभाग के JE पर कथित तौर पर हमला किया।

अर्पित शुक्ला

झांसी: जिले में पॉवर कॉरपोरेशन की टीम के साथ हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मशहूर बागी और एथलीट पान सिंह तोमर की नातिन सपना तोमर पर जूनियर इंजीनियर (JE) वैभव रावत के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में सपना तोमर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

यह घटना उस वक्त हुई जब बिजली विभाग की टीम पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सपना के निवास पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, सपना ने इसका कड़ा विरोध किया और बहस के दौरान कथित रूप से JE वैभव रावत से धक्का-मुक्की व मारपीट की।

देखें वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सपना तोमर को पूर्व सैनिक एवं ऐथलीट पान सिंह तोमर की पोती बताया जा रहा है।

बता दें कि एक धावक के रूप में भी पहचान बनाने वाले तोमर ने बाद में बगावत का झंडा बुलंद कर लिया था और चंबल क्षेत्र के डकैत के रूप में अपनी पहचान बनाई। करीब चार दशक पहले मुरैना में पुलिस से हुई मुठभेड़ में तोमर की मौत हो गई थी।

एफआईआर दर्ज की गई

वायरल हो रहा ये वीडियो झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का बताया गया है। वीडियो में जिस युवक को पिटा जा रहा है वो बिजली विभाग का जेई विभव कुमार रावत है। जेई विभव कुमार रावत ने बताया कि 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र बबीना क्षेत्र में डिजिटल मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। बुधवार 4 जून को पंजाबी कॉलोनी में भी सबके मीटर बदले जा रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाली सपना तोमर पुत्री शिवराम तोमर ने अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद थप्पड़ मारते हुए धक्का देने लगी। किसी प्रकार वहां मामले को शांत कराया गया। फिलहाल, एफआईआर दर्ज हो गई है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट