मुंबई में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या (pic credit; social media) 
ताजा खबर

दृश्यम स्टाइल में पति का किया मर्डर, घर में दफनाया शव, ऐसे खुला राज

Maharashtra News: पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इस डर से उसने शव घर में ही दफना दिया। लेकिन पुलिस ने आरोपी के कारनामें पर पानी फेर दिया।

सोनाली चावरे

Wife Killed Husband in Drishyam Style:  महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घर में ही दफना दिया। यह मामला नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी की एक चॉल का है।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या करीब 10 से 15 दिन पहले की गई थी। मृतक की पहचान विजय चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विजय की पत्नी गुड़िया का मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विजय उन दोनों के रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उन दोनों ने विजय को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

जमीन की खुदाई के बाद उजागर हुआ सच

इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को छुपाने के लिए मृतक के शव को घर में ही दफना दिया। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए महिला ने अपने देवर से उस जगह पर टाइल्स भी लगवाए, ताकि वे किसी की नजरों में न आए। वहीं, इस घटना के बाद जब परिवार वालों ने विजय के बारे में पूछा तो महिला ने अपने पति के बारे में उन्हें लगातार गुमराह किया। कई दिन गुजर जाने के बाद परिवार के लोगों ने विजय के घर का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें घर से बदबू आने लगी। इसके बाद उन्होंने जमीन की खुदाई की तो विजय का शव बरामद किया गया।

दोनों आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस को जांच के दौरान महिला के मोबाइल में संदिग्ध मैसेज मिले। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वर्तमान में आरोपी गुड़िया और मोनू फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है। बता दें कि दंपती का 8 साल का बेटा चेतन चौहान भी है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

(News Source- आईएएनएस)

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति